'बिग बॉस ओटीटी' का तीसरा सीजन जीतने वाली सना मकबूल को हाल ही में येलो कलर के को-ऑर्ड सेट में विनर ग्लो बिखेरते हुए देखा गया। इस दौरान उनके महंगे बैग ने हमारा ध्यान खींचा। आइए दिखाते हैं।
'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन में शुरू से ही अपने जलवे दिखाने वाली सना मकबूल (Sana Makbul) ने ट्रॉफी जीतकर सभी को-कंटेस्टेंट्स के मुंह बंद कर दिए। रियलिटी शो के पहले हफ्ते से ही सना ने दावा किया था कि वह जीतने के लिए आई हैं, रिश्ता बनाने के लिए नहीं। उन्होंने न केवल खिताब और 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि जीती, बल्कि ऐसे दोस्त भी बनाए, जो अंत तक उनके साथ रहे। अपने बेहतरीन खेल के अलावा, यह उनके शानदार आउटफिट थे, जो चर्चा का विषय थे।
5 अगस्त 2024 को सना मकबूल को मुंबई में देखा गया। अभिनेत्री ने येलो कलर का को-ऑर्ड सेट पहना था। उन्होंने इसे टैन फ्लैट्स और बैग के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने सॉफ्ट मेकअप के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था और अपने बालों को खुला छोड़ दिया था। खूबसूरत लुक के अलावा सना के बैग ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 'बरबेरी' ब्रांड का बैग फ्लॉन्ट किया, जिसकी कीमत 1,42,656 रुपए है।
शो जीतने के बाद सना का अपने घर पर दिल खोलकर स्वागत किया गया। उनकी मां, बहन और बॉयफ्रेंड ने उन पर ढेर सारा प्यार बरसाया। परिवार ने अभिनेत्री को बहुत सारे फूलों से सजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने पिंक, व्हाइट और पिंक कारनेशन में फूलों की सजावट के साथ 'प्राउड ऑफ यू सना' का बैनर भी सजाया था।
Sana Makbul 'BB OTT 3' के बाद करेंगी शादी? वेडिंग के लिए मीत ब्रदर्स को बुक करने का दिया हिंट! पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सना का बिग बॉस का सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा। शो के अंदर उनकी को-कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट अनिल कपूर ने उनकी काफी आलोचना की। उन्हें अपने मन की बात कहने के लिए स्वार्थी और पता नहीं क्या क्या कहा गया। हालांकि, उन्होंने 2 अगस्त 2024 को अपनी ऐतिहासिक जीत के साथ सभी को चुप करा दिया। दिवा ने शो में अपने कार्यकाल के लिए अपनी फीस के अलावा 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी जीती।
'Bigg Boss OTT 3' के फिनाले से पहले Sana Makbul का 'Miss Teen Diva' से वीडियो हुआ वायरल, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, सना का महंगा बैग आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।