हाल ही में, साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पूर्व पति व एक्टर नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद खुद को संभालने के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) शादी के चार साल बाद सितंबर 2021 में अपने पूर्व पति व एक्टर नागा चैतन्य से अलग हो गई थीं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने बताया कि, कैसे उन्होंने अपने मुश्किल दौर से निकलने के लिए मददगारों, दोस्तों और सलाहकारों पर भरोसा किया। सामंथा ने अपने मानसिक स्वास्थ्य और अपनी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल के बारे में बात की। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले आप ये जान लीजिए कि, 2 सितंबर 2021 को सामंथा और नागा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने तलाक की खबर देकर फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने एक नोट शेयर करते हुए इस बात की पुष्टि की थी कि, अब वे दोनों आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। उन्होंने नोट में लिखा था, “हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए, काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और चाई ने बतौर पति-पत्नी अलग होने का फैसला किया है। हम अपनी एक दशक की दोस्ती होने के लिए भाग्यशाली हैं, जो हमारे रिश्ते का मूल था और हम मानते हैं कि, ये हमेशा हमारे बीच का स्पेशल बॉन्ड बनाए रखेगी। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से हमारे इस मुश्किल समय में हमें सपोर्ट करने और हमें आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी प्रदान करने की रिक्वेस्ट करते हैं। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया।”
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग मनाई वन मंथ एनिवर्सरी, रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा नोट)
हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और वह अपनी जिंदगी में कैसे मुद्दों से जूझ रही हैं, इस बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि, कैसे उन्होंने अपने मुश्किल दौर से निकलने में मदद करने के लिए दोस्तों और सलाहकारों पर भरोसा किया। रोशनी ट्रस्ट और दतला फाउंडेशन की 'साइकियाट्री ऐट योर डोरस्टेप' पहल के लॉन्च इवेंट में उन्होंने कहा, “जब आप मानसिक रूप से परेशान हों, तो मदद मांगने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। मेरे मामले में, मैं अपने सलाहकारों और दोस्तों की मदद से ही अपने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को दूर करने में सक्षम हो पाईं।”
(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस काजल पिसाल ने पति अभिजीत के बारे में कहा- 'शादी कभी भी मेरे लिए बाधा नहीं रही')
सामंथा ने इस बात पर भी जोर दिया कि, मनोचिकित्सकों से मदद मांगना सामान्य होना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर मैं अपने जीवन के अगले भाग के लिए सफल हूं, तो इसलिए नहीं कि, मैं मजबूत थी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि मेरे आस-पास के कई लोगों ने मुझे मजबूत बनने में मदद की। बहुत से लोग मदद करने के लिए बहुत समय और प्रयास खर्च कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए भी अपना काम करने का समय है।"
(ये भी पढ़ें- खुशी कपूर ने BFF आलिया कश्यप के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, वीडियो कॉल पर किया बर्थडे विश)
अगर हम सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को सीरीज 'द फैमिली मैन' के सीजन 2 में रजनी की भूमिका में देखा गया था, जिसके लिए उन्हे दर्शकों से खूब प्रशंसा मिली थी। उनकी आगामी फिल्म 'शाकुंतलम' है, जिसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रही हैं।
फिलहाल, सामंथा अपने पूर्व पति नागा चैतन्य से तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। तो एक्ट्रेस की बताई हुई इस बात पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।