हाल ही में, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को बेहद महंगे आउटफिट में देखा गया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उन्हें अक्सर क्लासी और महंगी ड्रेसेस में स्पॉट किया जाता है और एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने महंगे लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए आपको दिखाते हैं उनका लेटेस्ट लुक।
पहले ये जान लीजिए कि, सामंथा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जो न केवल साउथ, बल्कि हिंदी सिनेमा में भी वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि, वह एक फैशनिस्टा हैं। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी तक, उनका हर लुक महंगे प्राइस टैग के साथ लोगों को हैरान करता है।
(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल 18 हजार रुपये की ऑफ-शोल्डर ड्रेस में आईं नजर, दिया समर गोल)
6 जून 2022 को सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक हॉट तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ब्लैक कलर की बिकिनी के साथ येलो और ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया था और अपने जॉलाइन को फ्लॉन्ट किया था। वह इसमें काफी खूबसूरत लग रही थीं और सेलिब्रिटीज भी उनके लुक को देख कमेंट कर रहे थे।
‘द टॉलीवुड क्लोसेट’ नाम के इंस्टाग्राम पेज ने सामंथा के बिकिनी लुक की कीमत बताई है। एक्ट्रेस ने ‘Burberry’ ब्रांड का बिकिनी पहनी थी। हालांकि, उन्होंने नीचे पैंट पहनी थी, लेकिन उनका ये बिकिनी सेट 33,343 रुपए का है।
यही नहीं, 7 जून 2022 को उन्होंने अपनी और तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लू पैंट के साथ रेड कलर का टॉप पहने नजर आ रही हैं। फुल स्लीव्स के साथ फ्रंट कट वाला सामंथा का टॉप काफी स्टाइलिश है। ‘द टॉलीवुड क्लोसेट’ के मुताबिक, ‘The Attico’ के इस टॉप की कीमत 44,356 रुपए है।
(ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु ने पहना 1,23,694 रुपए का रेड शरारा सेट, शाही अवतार में खूबसूरत लग रहीं एक्ट्रेस) फिलहाल, हमें तो सामंथा का हर लुक बेहद पसंद आता है। वैसे, इस बारे में आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।