हाल ही में, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हैदराबाद में एक आलीशान घर खरीदा है। यह वही घर है, जहां एक्ट्रेस तलाक से पहले अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रहती थीं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी दमदार एक्टिंग, सार्टोरियल फैशन सेंस और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। सामंथा इन दिनों अपने करियर के शिखर पर हैं, लेकिन उनका निजी जीवन एक कठिन दौर से गुजरा है। साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य से शादी के करीब चार साल बाद अलग होना उनके लिए बहुत मुश्किल था, जिससे वह काफी टूट गई थीं। इसी बीच अब खबर आई है कि, एक्ट्रेस ने वही घर खरीदा है, जिसमें वह अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रहती थीं।
पहले ये जान लीजिए कि, सामंथा और नागा चैतन्य साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते थे। दोनों ने कुछ साल डेटिंग करने के बाद साल 2017 में शादी कर ली थी। हालांकि, इनका ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सका और दोनों ने 2 अक्टूबर 2021 को अपनी शादी की चौथी सालगिरह से कुछ दिन पहले तलाक की घोषणा की थी।
अब 28 जुलाई 2022 को अभिनेता व राजनेता मुरली मोहन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें खुलासा किया गया है कि, सामंथा ने वही घर खरीदा है, जिसमें वह तलाक से पहले अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रह रही थीं। दरअसल, सामंथा और चैतन्य ने मुरली मोहन से हैदराबाद में जुबली हिल्स के आलीशान इलाके में स्थित इस महलनुमा घर को खरीदा था। अब मुरली मोहन ने साझा किया है कि, सामंथा ने उसी घर को फिर से मोटी रकम में खरीदा है। दरअसल, तलाक के बाद पूर्व कपल ने यह घर बेच दिया था।
इससे पहले, फिल्म मेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण 7' के तीसरे एपिसोड में सामंथा रुथ प्रभु ने साझा किया था कि, कैसे अपने पूर्व पति नागा चैतन्य से तलाक के बाद उन्हें बेरहमी से ट्रोल किया गया था। उन्होंने कहा था कि, वह अलगाव से परेशान नहीं थीं, क्योंकि यह उनका फैसला था और उन्हें इसे निभाना था। एक्ट्रेन ने कहा था, "मैं वास्तव में इसके बारे में शिकायत नहीं कर सकी, क्योंकि मैंने वह रास्ता चुना था। जब तलाक हुआ, तो मैं इसके बारे में ज्यादा परेशान नहीं हो सकती थी। लोगों को जवाब देने की मेरी जिम्मेदारी थी, जो उस समय मैंने नहीं की थी।”
(ये भी पढ़ें- सामंथा की स्टाइलिश ड्रेसेस: नीता लुल्ला से 'रॉ मैंगो' तक, फेमस डिजाइनर्स के कपड़े पहनती हैं एक्ट्रेस)
वहीं, बातचीत में जब करण ने सामंथा से पूछा कि, क्या दोनों (सामंथा और नागा) एक-दूसरे के लिए सख्त फीलिंग्स रखते हैं, तो एक्ट्रेस ने इसे स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था, "हम दोनों अभी भी एक-दूसरे के प्रति हार्ड फीलिंग्स रखते हैं। अगर आप हम दोनों को एक कमरे में बंद कर दें, तो आपको नुकीली चीजों को छिपाना होगा। दरअसल, अभी भी हमारे बीच स्थिति ठीक नहीं है। शायद भविष्य में कुछ सुधर जाए।"
(ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु का आलीशान बंगला: इनडोर पूल से क्वीन साइज बेडरूम तक, घर का इंटीरियर है शानदार)
वर्क फ्रंट की बात करें, तो सामंथा अगली बार 'यशोदा' फिल्म में दिखाई देंगी, जो 12 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
(ये भी पढ़ें- जब श्लोका मेहता ने पहने थे 91,000 रुपए के फुटविटर, 34 लाख के बैग पर टिकी थीं सबकी निगाहें)
वैसे, सामंथा के इस घर को खरीदने पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।