फेमस कंटेंट क्रिएटर सलोनी गौर उर्फ 'Salonayyy' ने 20 अक्टूबर 2023 को अपने प्यार रजत सेन के साथ शादी रचाई। आइए आपको उनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।
पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर सलोनी गौर (Saloni Gaur) उर्फ 'Salonayyy' ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया, जब उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने शादी कर ली है। जी हां, सलोनी ने अपने जीवन के प्यार रजत सेन संग सात फेरे ले लिए हैं, जो एक न्यूज मीडिया पोर्टल में काम करते हैं। दोनों ने 20 अक्टूबर 2023 को ग्रैंड वेडिंग की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और हम उनके लुक के दीवाने हो गए।
21 अक्टूबर 2023 को सलोनी गौर ने अपनी शादी की कुछ ड्रीमी फोटोज से फैंस को खुश किया और अपने रेड लहंगे में महफिल लूट ली। तस्वीर में न्यूली मैरिड कपल सलोनी और रजत को एक-दूसरे के पास खड़े और कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए दिखाया गया है। सलोनी के ब्राइडल लुक की बात करें, तो उन्होंने अपनी शादी के लिए जरी की कढ़ाई और छोटे सितारे के वर्क वाला ब्राइट रेड लहंगा चुना था। उनके मिनिमल लहंगे को मैचिंग चोली और डबल दुपट्टे के साथ खूबसूरती से पेयर किया गया था।
सलोनी ने मिनिमल कुंदन और एमराल्ड ज्वेलरी का चयन किया था, जिसमें एक ब्रॉड चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और एक मांग टीका शामिल था। उन्होंने चूड़ा को छोड़ते हुए उसकी जगह कुंदन की चूड़ियां और मोतियों से सजे कलीरे पहने थे। अपने बालों को खुला छोड़ते हुए उन्होंने अपने खास दिन पर हल्का मेकअप किया था। दूसरी ओर, रजत ने मैचिंग दोशाला और पगड़ी के साथ व्हाइट शेरवानी चुनी थी। एक-दूसरे का हाथ थामे तस्वीरें खिंचवाते हुए कपल बेहद प्यारा लग रहा था।
तस्वीरों के साथ सलोनी ने एक मजेदार नोट भी लिखा और सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। कंटेंट क्रिएटर ने अपने मजाकिया साइड का खुलासा किया और लिखा कि उनकी दादी ने उनके सपनों के राजकुमार से शादी करने की उनकी इच्छा पर कैसे प्रतिक्रिया दी। सलोनी के नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "हमारे माता-पिता ने 'हां' कहा और दादी ने कहा- 'करनी तो तुझे अपने मन की ही है'।"
जब फैशन इन्फ्लुएंसर Aakriti Rana ने दोबारा की शादी, पहाड़ों में वेडिंग के लिए पहना था मिरर वर्क लहंगा। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम भी सलोनी और रजत को बधाई देते हैं।