सलमान खान ने पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन से शेयर की फैमिली फोटो, एक्टर के बाल खींचती दिखीं भांजी आयत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पिता सलीम खान के 86वें बर्थडे सेलिब्रेशन से एक फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Nov 25, 2021 | 12:12:35 IST

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, बॉलीवुड में अपनी ‘दबंगई’ के लिए मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) का 86वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन से एक्टर ने एक फैमिली फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

ADVT
ADVT

पहले ये जान लीजिए कि, सलमान खान के पिता व स्क्रीन राइटर-फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान ने दो शादियां की हैं। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान (सुशीला चरक) से उन्हें चार बच्चे हैं, जिनका नाम सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान है। वहीं, उनकी दूसरी पत्नी हेलेन हैं, जिन्होंने अर्पिता को गोद लिया था। पांचों भाई-बहनों के बीच एक अटूट प्यार देखने को मिलता है, जो लोगों को प्रेरित करने के लिए काफी है। इसकी एक झलक हमें एक बार फिर देखने को मिली है।

(ये भी पढ़ें- सलीम खान की लव लाइफ: बिना तलाक दो महिलाओं से रचाई शादी, कुछ ऐसी है स्टोरी)

ADVT.
ADVT.

दरअसल, 24 नवंबर 2021 को सलीम खान के 86वें बर्थडे पर पूरा खान परिवार इसके सेलिब्रेशन के लिए साथ में इकट्ठा हुआ। सलमान खान ने इसकी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके साथ पिता सलीम, हेलेन-सलमा, अरबाज, सोहेल, अलवीरा, अर्पिता समेत बाकी के सदस्य देखे जा सकते हैं। इस दौरान सलमान खान की गोद में उनकी भांजी आयत (अर्पिता की बेटी) देखी जा सकती हैं, जो अपने मामू के बाल नोचती नजर आ रही हैं। इस परफेक्ट फैमिली फोटो के साथ सलमान खान ने कैप्शन में अपने पिता को बर्थडे विश करते हुए ‘हैप्पी बर्थडे डैड’ लिखा है।

ADVT.
ADVT.

सलमान खान का अपनी बहन अर्पिता खान से गहरा बॉन्ड है। अर्पिता ने एक्टर आयुष शर्मा से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम आहिल और आयत है। सलमान खान अपनी भांजी आयत के बेहद करीब हैं, जिसकी झलक हमें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है।

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी पर सलमान खान ने कही थी ये बात)

एक बार अर्पिता शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सलमान खान अपनी लाडली भांजी आयत पर अपना प्यार लुटाते नजर आए थे। दोनों का ये वीडियो बेहद प्यारा था। इसके साथ आयत ने कैप्शन में लिखा था, “बिना शर्त प्यार।” सलमान खान ने इस वीडियो को रीशेयर किया था।

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- जब ऐश्वर्या राय की वजह से शाहरुख और सलमान के बीच हो गई थी लड़ाई! जानें क्या था पूरा मामला)

फिलहाल, सलमान खान अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं। वैसे, आपको खान परिवार की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा