'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी उर्फ हर्षाली मल्होत्रा को लंबे समय बाद मुंबई में स्पॉट किया गया और अब वह काफी बड़ी हो गई हैं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। आइए दिखाते हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' फेम हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) अब काफी बड़ी हो गई हैं। हालांकि, वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं और किसी इवेंट में या पब्लिकली बहुत कम ही नजर आती हैं। ऐसे में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। अब काफी समय बाद हर्षाली को मुंबई के खार में स्पॉट किया गया।
हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से 'बजरंगी भाईजान' फेम हर्षाली मल्होत्रा का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें कथक इंस्टीट्यूट से बाहर निकलते हुए देखा गया। अपनी लेटेस्ट अपीयरेंस में हर्षाली हमेशा की तरह अपनी नेचुरल और ग्लोइंग स्किन को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं, जो एक मल्टीकलर कुर्ती में बेहद प्यारी लग रही थीं। पैपराजी को मुस्कुराकर पोज देती हुई हर्षाली बेहद क्यूट लग रही थीं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
दरअसल, लंबे समय बाद 'मुन्नी' को देखकर फैंस काफी खुश हो गए। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, वैसे ही फैंस उनके लुक व सुंदरता को देखकर हैरान रह गए और कहा कि वह काफी बड़ी हो गई हैं। एक फैन ने कहा, ''वक्त कहां से कहां गुजर गया यार.. बच्चे बड़े हो गए..'' कई अन्य लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने कहा कि वह उन्हें टीवी अभिनेत्री दिशा परमार की याद दिलाती हैं।
इससे पहले, 'पिंकविला' के साथ एक साक्षात्कार में हर्षाली ने साल 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के अगले पार्ट के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सलमान खान के पास उनके लिए भी एक रोल होगा और फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया था कि वह सलमान खान के साथ संपर्क में हैं और वह हर साल उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देती हैं।
फिल्म के सेट पर अपने अनुभव को याद करते हुए हर्षाली ने साझा किया था कि उन्होंने शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की थी। उनके शब्दों में, “फिल्म की शूटिंग के दौरान हम खूब मस्ती करते थे। हम एटीवी की सवारी पर जाते थे और टेबल टेनिस भी खेलते थे।'' सबसे ज्यादा फीस लेने वाले चाइल्ड एक्टर्स: जानें अनुष्का सेन से हर्षाली मल्होत्रा तक के बारे में
हर्षाली मल्होत्रा ने बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से की थी, उस वक्त वह फर्स्ट क्लास में पढ़ रही थीं। फिल्म में उन्होंने एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसमें सलमान खान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिका में थे। एक गूंगी लड़की के रूप में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली थी और उन्होंने 2022 में भारत रत्न 'डॉ. अंबेडकर पुरस्कार' सहित कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी जीते थे। उन्होंने 'कुबूल है' और 'लौट आओ तृषा' जैसे टीवी शोज भी किए हैं।
फिलहाल, हर्षाली की लेटेस्ट अपीयरेंस आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।