सलीम खान ने बेटे सलमान के ब्रेकअप पर दिया था रिएक्शन, ऐश्वर्या व संगीता बिजलानी के लिए कही थी ये बात

मशहूर स्क्रिप्ट राइटर व अभिनेता सलीम खान ने अपने एक इंटरव्यू में बेटे सलमान खान के तमाम रिलेशनशिप पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। आइए आपको बताते हैं सलीम खान ने क्या कहा था।

By Kavita Gosainwal Last Updated: May 22, 2021 | 20:02:11 IST

इस बात में कोई शक नहीं है कि, आज के समय में पिता और बेटे का रिश्ता कई मायनों में बदल गया है। जहां एक जमाना था, जब एक बेटा अपने पिता के साथ बैठने में भी घबराता था, तो वहीं आज के समय में दोनों कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी पिता और बेटे की कई जोड़ियां हैं, जो अपने कूल रिश्ते की वजह से जाने जाते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता व पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) का नाम भी शामिल है। सलीम खान एक बिंदास पिता हैं, जिन्होंने अपने बच्चों के शहर में घूमने की बजाय गर्लफ्रेंड को घर लाने की इजाजत दी थी, तभी तो सलमान खान का कोई भी रिलेशनशिप उनके परिवार व पिता से छुप नहीं पाया है।

ADVT
ADVT

सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, जिसमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, सोमी अली, कैटरीना कैफ समेत कई अभिनेत्रियां शामिल हैं, लेकिन आज भी सलमान खान एक बैचलर की जिंदगी जी रहे हैं और फैंस के बीच आज तक ये सवाल बना रहता है कि, 'सलमान खान कब शादी करने वाले हैं।’ इतना ही नहीं, सलमान खान के फैमिली मेंबर्स से भी उनके रिलेशनशिप और वेडिंग से जुडे सवाल कई बार किए गए हैं, लेकिन एक इंटरव्यू में सलीम खान से उनके बेटे सलमान खान का संगीता बिजलानी और ऐश्वर्या राय से हुए ब्रेकअप से जुड़े सवाल किए गए थे, जिसका जवाब सलीम खान ने बिंदास अंदाज में दिया था। तो आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा था।

(ये भी पढ़ें: दिलीप से नाराज मधुबाला ने गुस्से में की थी किशोर कुमार संग शादी, 9 साल तक निभाया था साथ)

ADVT.
ADVT.

पहले आप ये जान लीजिए कि, सलमान खान का रिश्ता बेशक कई अभिनेत्रियों के साथ रहा था, लेकिन दावा किया जाता है कि, उनका हर रिश्ता उनके एग्रेसिव बिहेवियर की वजह से ही टूटा था। सलमान खान एक्ट्रेस संगीता बिजलानी संग 10 साल तक रिश्ते में रहे थे, लेकिन शादी से महज कुछ दिन पहले दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद सलमान खान की जिंदगी में सोमी अली आईं, लेकिन एक्टर के आक्रामक व्यवहार की वजह से ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इतना ही नहीं, एक दौर था जब, ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी तो बॉलीवुड गलियारों में छाई रहती थीं, लेकिन एक्टर के एग्रेसिव बिहेवियर ने उनके इस रिश्ते को भी खत्म कर दिया था।

(ये भी पढ़ें: रेखा की लव लाइफ: इन 7 एक्टर्स के साथ जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम, 15 साल की उम्र में हुई थी जबरदस्ती)

ADVT.
ADVT.

आइए अब आपको सलीम खान के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, सलीम खान ने ‘CineBlitz’ मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया था। इस दौरान सलीम खान ने कहा था कि, ‘उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे दोनों बड़े हो गए हैं। अगर उनके रिश्ते में ताकत है, तो दुनिया में ऐसी कोई भी चीज नहीं है कि अलग नहीं कर सकती है और अगर आप उन्हें मारते हैं, तो वह अमर प्रेमी बन जाएंगे।’ वहीं, ऐश्वर्या राय संग सलमान खान के हिंसक बिहेवियर पर सलीम खान ने कहा था कि, ‘ऐश्वर्या किसी भी मजबूरी में सलमान खान के साथ नहीं हैं। वह उनके साथ घूम रही हैं, क्योंकि वह दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। क्यों हम एक ही इंसान को कोसते रहते हैं।’

(ये भी पढ़ें: जब बेटे तैमूर के लिए रोने लगी थीं करीना कपूर, नेशनल टीवी पर भावुक होकर कही थी ये बात)

ADVT.
ADVT.

वहीं, इस इंटरव्यू में सलीम खान से सलमान खान का संगीता बिजलानी और सोमी अली संग रिश्ते बारे में भी पूछा गया था, जिस पर सलीम खान ने कहा था कि, ‘अगर प्यार मजबूत नही होता है, तो दो लोगों का अलग होना लिखा होता है। सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता टूट गया है, बेशक दोनों का रिश्ता सात साल तक चला था। सोमी के साथ भी उनका रिश्ता टिक नहीं पाया था।’

सलमान खान ने भी ‘CineBlitz’ मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें सलमान खान ने अपने पिता सलीम संग अपने स्पेशल रिश्ते पर खुलकर बात की थी। सलमान खान ने कहा था कि, ‘हम बच्चे थे, तब से लेकर आज तक हमार बीच कुछ नहीं बदला है। हमें उनके साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला है, क्योंकि वह उस समय काम कर रहे थे। जब हम बड़े हो रहे थे, तब हमने कई बुरे दौर देखे हैं। इंडस्ट्री में अचानक ही उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। लगभग चार साल तक उन्हें काम नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने हमें कभी ये चीज महसूस नहीं होने दी थी।’

इसके आगे सलमान खान ने कहा था कि, ‘उन्होंने धीरे-धीरे फिर से काम करना शुरू किया था। इसके बाद मैंने भी काम शुरू कर दिया था, ताकि मैं हमेशा उनके आस-पास रह सकूं। मेरा और उनका एक चिल्ड आउट रिलेशनशिप है। वह मेरे लिए एक दोस्त की तरह हैं।’

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, सलीम खान अपने बेटे सलमान खान के साथ-साथ बेटे अरबाज खान, सोहेल खान और बेटी अर्पिता के लिए भी कूल डैड हैं। वह उनसे बेहद प्यार करते हैं और उन्हें किसी भी परेशानी में नहीं देख सकते हैं। तो आपको सलीम खान के ये जवाब कैसे लगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

Vishal Pandey के कमेंट के बाद Kritika Malik ने जताई घर जाने की इच्छा, कहा- 'मैं फ्री फील नहीं करती.'

Anant-Radhika की हल्दी: Mukesh ने बेटे Akash संग दिया पोज, तो Tina अपनी बहू Khrisha के साथ आईं नजर

Radhika Merchant ने माथे पर लगाई 'पीर बिंदी', Nita-Isha और Tina ने भी अपनी शादी में किया था फ्लॉन्ट

Radhika Merchant की 'गृह शांति' पूजा: फैमिली फोटोज से डेकोरेशन तक की मिली झलक

Ananya Panday बनीं मौसी, कजिन सिस्टर Alanna ने बेटे को दिया जन्म, तो खुशी से झूमीं एक्ट्रेस

Shloka Mehta ने पाकिस्तानी डिजाइनर के कलेक्शन से ब्लैक एम्बेलिश्ड आउटफिट में बिखेरा जलवा

Radhika Merchant बनीं मराठी मुलगी, फैमिली द्वारा आयोजित 'गृह शांति पूजा' में दिखीं स्टनिंग

Sonakshi Sinha को आई घर की याद, पैरेंट्स संग तस्वीरें कीं शेयर, मां के हाथ की इस डिश की हुई क्रेविंग

Shikhar Dhawan ने पूर्व पत्नी Ayesha पर मजाकिया अंदाज में किया कटाक्ष, कहा- 'पिसता आदमी है'

Mira Rajput ने पति Shahid Kapoor को स्पेशल वीडियो के साथ विश की नौवीं एनिवर्सरी, जताया प्यार

MS Dhoni का बर्थडे बैश: Salman Khan ने होस्ट की पार्टी, Mahi ने Sakshi को खिलाया केक, देखें वीडियो

'ब्राइड-टू-बी' Radhika Merchant ने संगीत में Badshah और Karan Aujla की परफॉर्मेंस पर जमकर किया डांस

Nita Ambani ने Anant-Radhika के संगीत में पहनी बेटी Isha की हार्ट-शेप्ड डायमंड रिंग, दिखीं स्टनिंग

Nita Ambani ने Anant के संगीत में 'ड्रामा क्वीन' पर किया डांस, Isha-Shloka-Radhika को दी कड़ी टक्कर

Radhika Merchant ने श्रीनाथ जी एम्बेडेड 'मोची' वर्क वाले लहंगे के साथ पहना हेयरलूम डायमंड चोकर

Radhika Merchant ने संगीत में पहना स्वारोवस्की-क्रिस्टल लहंगा, ब्लैक साड़ी में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

'ब्राइड-टू-बी' Radhika Merchant ने अपने संगीत में मां और बहन के साथ 'छलका छलका रे' पर किया डांस

Isha Ambani ने Anant के संगीत में पहनी कस्टमाइज्ड साड़ी, Nita Ambani पिंक लहंगे में दिखीं स्टनिंग

Anant Ambani के संगीत समारोह में उनके रूबी और हीरे से जड़े टाइगर ब्रोच ने खींचा सबका ध्यान

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग