मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी पर उनके पिता सलीम खान ने प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।
मुंबई में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में डर का माहौल बन गया है। इस बीच, सलमान के पिता व मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि 14 अप्रैल 2024 की सुबह मुंबई में सलमान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर गोलीबारी की सूचना मिली थी।
'न्यूज18' से बात करते हुए सलीम खान ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उनके शब्दों में, ''बताने को कुछ नहीं है, वे सिर्फ प्रमोशन चाहते हैं, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।'' हालांकि, सलमान खान ने अभी तक गोलीबारी के बारे में फैंस से कुछ भी नहीं कहा है।
इसके पहले, रिपोर्ट में बताया गया था कि हवा में तीन गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद सलमान के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फायरिंग के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में 7.62 हथियार का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों ने कहा कि बाइकर्स वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की ओर गए, ऐसी संभावना है कि वे लोग मुंबई से बाहर चले गए होंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शूटर महाराष्ट्र के बाहर के हैं। मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बता दें कि पिछले साल सलमान खान को कनाडा बेस्ड भगौड़े गैंगस्टर गोल्डी बरार से जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसने खुले तौर पर घोषणा की थी कि बॉलीवुड सुपरस्टार का नाम उनके गिरोह की हिट लिस्ट में था। साल की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने सलमान खान को उनके मुंबई स्थित आवास पर धमकी भरे ईमेल के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
जब सलीम खान ने पहली शादी में ससुर के विरोध पर की थी बात, ससुराल से मिले हिंदू नाम का किया था खुलासा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सलमान खान अपनी ईद के मौके पर आखिरी बार पब्लिक अपीयरेंस में दिखे थे। अभिनेता को त्योहार के मौके पर फैंस का अभिवादन करते देखा गया था। उनके प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ जमा हुई थी। उसी दिन, सलमान ने एआर मुरुगादॉस के साथ अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' की घोषणा भी की थी। यह फिल्म अगली ईद पर रिलीज होने वाली है।
Salman Khan की महंगी चीजें: 100 करोड़ के बीच हाउस से प्राइवेट यॉच व लग्जरी कारों तक, देखें लिस्ट
फिलहाल, हमें इस पूरे मामले पर सलमान खान की प्रतिक्रिया का इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।