हाल ही में, फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे ने रियलिटी शो 'लॉकअप' में अपने रिलेशनशिप को लेकर नया सनसनीखेज खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का डिजिटल रियलिटी शो 'लॉक अप' हर रोज किसी न किसी कारण चर्चा में बना रहता है। कभी शो की होस्ट कंगना के बोल्ड अवतार के कारण, तो कभी कंटेस्टेंट्स के निजी जीवन के खुलासों के कारण ये शो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में, फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे (Saisha Shinde) ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में सायशा शिंदे ने एक ऐसा वाकया शेयर किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। उन्होंने बताया कि, वो एक बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के साथ 'थ्रूपल रिलेशनशिप' में थीं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, इस रिलेशनशिप में वो सायशा बनने से पहले थीं।
(ये भी पढ़ें- 66 वर्षीय बंगाल टीम के कोच अरुण लाल ने 38 साल की गर्लफ्रेंड बुलबुल साहा संग रचाई शादी)
पायल रोहतगी से बात करते हुए सायशा ने बताया, "मुझे बस याद आया कि, मैंने उन्हें पांच सीक्रेट्स दिए थे और आखिरी वाला थ्रूपल था। मैं एक प्रेमी और प्रेमिका के साथ रिश्ते में थी और मैं रानी थी। वो मुझे एक-दूसरे से ज्यादा प्यार करते थे।"
सायशा ने ये भी खुलासा किया कि, ये सब सायशा बनने से पहले की बात है। उन्होंने कहा, "सायशा बनने के बाद मैंने ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया था, क्योंकि उस समय काफी इनसिक्योरिटी थी। जैसे मैं बिना मेकअप के अच्छी दिखूंगी या नहीं, क्योंकि मेकअप के बिना कुछ मर्दानगी अभी भी मुझ में है।"
(ये भी पढ़ें- करण पटेल ने 7वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी अंकिता संग रिसेप्शन की फोटो की शेयर, लिखा प्यारा नोट)
इससे पहले, सायशा ने शो में उन दिनों की भी बात की थी, जब वो स्वप्निल शिंदे थीं। उन्होंने बताया था कि, उन्हें पता था कि, वो 'गे' हैं। सायशा अपने संघर्षों, चुनौतियों और स्वप्निल से सायशा बनने के अपने फैसले के अलावा अन्य बातों के बारे में मुखर रही हैं। उनके इस अवतार को कई लोग पसंद भी करते हैं और कई नापसंद।
(ये भी पढ़ें- कृतिका सेंगर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए करवाया मैटरनिटी शूट, लाइम ग्रीन ड्रेस में लगीं बेहद सुंदर)
खैर, हमें तो सायशा शिंदे का बेबाक अंदाज बेहद पसंद है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।