एक्ट्रेस सायरा बानो के स्वास्थ्य को लेकर कुछ अपडेट आया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी व मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) को 28 अगस्त 2021 को सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद मुंबई के 'हिंदुजा अस्पताल' में भर्ती कराया गया था। उनका लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल हो गया है। इस वजह से उनकी एंजियोग्राफी होगी।
इस बीच, इंटरनेट पर कुछ रिपोर्ट्स में डॉक्टर की तरफ से कहा गया है कि, सायरा बानो हिंदुजा के डॉक्टरों को अपनी एंजियोग्राफी नहीं करने दे रही हैं और डिप्रेशन से जूझ रही हैं। हाल ही में, सायरा के डॉक्टर व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन गोखले ने एक्ट्रेस की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया है।
(ये भी पढ़ें: सायरा बानो ने 22 साल बड़े दिलीप कुमार से लगाया था दिल, बहुत रोचक है इनकी प्रेम कहानी)
'ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में डॉ गोखले ने स्पष्ट रूप से बताया कि, "सायरा जी डिप्रेशन से नहीं जूझ रही हैं, साथ ही वह एंजियोग्राफी से परहेज नहीं कर रही हैं।" जैसा कि, मैंने आपको पिछली बार बताया था कि, एंजियोग्राफी आने वाले दिनों की जाएगी, जब हम उनके डायबिटीज को कंट्रोल कर लेंगे। तो उसके लिए 'ना' कहने का सवाल ही नहीं है?" डॉ गोखले ने खुलासा किया कि, सायरा बानो को अब आईसीयू से बाहर कर दिया गया है। वह अब एक नॉर्मल वार्ड में चली गई हैं। वह बहुत बेहतर हैं, वास्तव में अब वह ठीक हैं।"
(ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार के निधन के बाद ये थे सायरा बानो के पहले शब्द, कहा- 'जिंदगी जीने की वजह छीन ली')
सायरा बानो के परिवार ने अभी एंजियोग्राफी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। बीते दिन, परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा था कि, "हमें एंजियोग्राफी के लिए जाने की कोई जल्दी नहीं है। हम 4 या 5 दिनों में फैसला करेंगे।" उनके करीबी लोगों ने बताया था कि, सायरा जी पति दिलीप कुमार के निधन से उबर नहीं पा रही हैं।
सायरा ने हाल ही में, अपने प्यारे पति व अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार को खो दिया था। 98 वर्षीय अभिनेता का 7 जुलाई 2021 को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हुआ था। सायरा और दिलीप कुमार की शादी को 54 साल हो गए थे और उनकी प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे रोचक स्टोरी है। सायरा जीवन भर दिलीप कुमार के लिए 'रीढ़ की हड्डी' की तरह रहीं। पिछले कुछ वर्षों में जब दिलीप कुमार की तबीयत खराब हो रही थी, तब सायरा ने उनके सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम की तरह उनके साथ रहना सुनिश्चित किया था।
(ये भी पढ़ें: जब सायरा बानो ने कहा था- 'हमें बच्चे की जरूरत नहीं, दिलीप साहब तो खुद दिल से बच्चे हैं')
फिलहाल, हम सायरा बानो के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।