सायरा बानो ने दिलीप कुमार के लिए की 'भारत रत्न' की मांग, एक बार फिर पति की याद में हुईं इमोशनल

हाल ही में, दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने अपने पति व लीजेंड अभिनेता दिलीप कुमार को याद किया है। साथ ही उन्होंने एक्टर के लिए 'भारत रत्न' की मांग की है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Jun 15, 2022 | 11:01:56 IST

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। लेकिन साल 2021 में इनकी जोड़ी हमेशा के लिए बिछड़ गई, जब दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पति के निधन के बाद अब एक्ट्रेस खुद को बेहद अकेला महसूस करती हैं। वह अक्सर अपने दिवंगत पति को याद करके भावुक हो जाती हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है।

ADVT
ADVT

पहले ये जान लीजिए कि, दिलीप कुमार लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई 2021 को गुजर गए थे। उनके जाने से ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी बड़ा सदमा लगा था। अपने पति के जाने के बाद सायरा बिल्कुल अकेली हो गई हैं। इनकी शादी 1966 में हुई थी, तब से दोनों साथ थे। दिलीप साहब के अंतिम दिनों में भी सायरा उनके साथ रही थीं। दोनों की लव स्टोरी एक मिसाल है।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा ने 'बेबी किक्स' का वीडियो किया शेयर, बताया- किसकी तरह चाहती हैं अपना बच्चा)

14 जून 2022 को सायरा बानो अपने पति व दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की ओर से 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार' लेने पहुंचीं। इस दौरान उन्हें याद करते हुए सायरा की आखें नम हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने पति को 'कोहिनूर' कहा और सरकार से दिलीप साहब को 'भारत रत्न' देने की मांग भी की। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सायरा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार' लेती हुई नजर आ रही हैं।

ADVT.
ADVT.

सामने आए वीडियो में हम देख सकते हैं कि, रामदास अठावले जैसे ही दिलीप साहब के बारे में बात करते हैं, वैसे ही सायरा बानो टूट जाती हैं और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाती हैं। वो कहती हैं कि, यही कारण है कि, वो इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होतीं, क्योंकि वो भावुक हो जाती हैं। यहां देखें वो वीडियो।

 इस इवेंट में मीडिया से बात करते हुए सायरा बानो ने कहा कि, उन्हें लगता है कि, दिलीप अब भी उनके करीब हैं और सब देख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा, ''उन्हें 'भारत रत्न' मिलना चाहिए और ऐसा होना चाहिए, क्योंकि दिलीप साहब हिंदुस्तान के लिए ‘कोहिनूर’ रहे हैं। इसलिए उन्हें निश्चित रूप से भारत रत्न मिलना चाहिए।''

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पहनी तीन हजार की टोपी, 8,000 रुपए के ब्लैक को-ऑर्ड ड्रेस में दिखीं खूबसूरत)

ADVT.
ADVT.

फिलहाल, क्या आप सायरा बानो की इस मांग से सहमत हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां