बड़े होकर तैमूर अली खान भी बनेंगे एक्टर, खुद पिता सैफ अली खान ने बताई वजह

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को लेकर कहा कि वो एक्टर ही बनेंगे। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

By Prakash Joshi Last Updated: Nov 21, 2020 | 13:56:10 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) व उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। हम अगर ये कहें कि स्टार किड्स की चर्चा में तैमूर अली हमेशा टॉप पर बने रहते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं होंगी। तैमूर से जुड़ी कोई भी बात हो, उसे जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में सैफ ने बेटे तैमूर को लेकर एक खुलासा किया है कि वो बड़े होकर एक्टर ही बनेंगे।

ADVT
ADVT

दरअसल, सैफ अली खान ने जैकलीन फर्नांडीस और अमानदा केर्नी से पॉडकास्ट के दौरान तैमूर अली खान को लेकर बातचीत की। इस दौरान सैफ ने कहा, 'मेरी मां शर्मिला टैगोर 16 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करती आ रही हैं और उन्होंने 'सत्यजीत रे' के साथ कई फिल्मों में काम किया। मेरी बहन सोहा अली खान, मेरी पत्नी करीना कपूर, मेरी एक्स वाइफ अमृता सिंह भी कई फिल्मों में आई हैं। मेरा बड़ा बेटा इब्राहिम अली खान भी एक्टर ही बनना चाहता है। मुझे लगता है कि तैमूर अली खान भी एक एक्टर ही बनेंगे, क्योंकि वो हमारा पहले से ही बहुत मनोरंजन करते आ रहे हैं।' (ये भी पढ़ें: आदित्य नारायण से बोले कपिल- 'नेहा की शादी से गुस्साकर लिया अपनी वेडिंग का फैसला?' मिला ये जवाब)

ADVT.
ADVT.

इससे पहले 'स्पॉटबॉय' के साथ अपने बड़े बेटे इब्राहिम अली खान के करियर के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा था, 'इब्राहिम एक्टिंग में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, और क्यों नहीं बनाए? मैं अपने सभी बच्चों को इस प्रोफेशन में चाहता हूं। ये काम करने के लिए सही जगह है। मुझे याद है कि 17 से 18 साल की उम्र में मैं बिल्कुल गड़बड़ था, लेकिन एक्टिंग ने मुझे बचाया है।'

तैमूर की फोटो हो जाती हैं पल भर में वायरल

तैमूर की कोई भी फोटोज हो या फिर वीडियो, वो पल भर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। 19 नवंबर 2020 को करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान की एक क्यूटेनस से भरी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में तैमूर व्हाइट कलर की शर्ट और ग्रे कलर के स्वेटर में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं, उनके हाथ में एक फ्रेंच फ्राइज नजर आ रहा है और सामने फ्रेंच फ्राइज की एक प्लेट भी रखी हुई है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर पल भर में वायरल हो गई थी। (ये भी पढ़ें: प्रभु देवा ने मुंबई बेस्ड डॉक्टर संग रचाई दूसरी शादी, जानें कैसे हुई थी मुलाकात)

ADVT.
ADVT.

तैमूर की इस तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा था, 'किसी को चाहिए फ्रेंच फ्राइज?' तैमूर की इस फोटो को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने क्लिक किया था, जिसके लिए करीना ने उन्हें पिक क्रेडिट भी दिया था। करीना ने मजाक में अर्जुन के लिए लिखा था, 'अर्जुन कपूर धन्यवाद हमारा ऑफिशियल फोटोग्राफर बनने के लिए।' (ये भी पढें: यहां देखें शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा की पहली तस्वीर, बिटिया रानी का चेहरा छिपाते हुए दिखी एक्ट्रेस)

तैमूर ले रहे हैं पहाड़ों का आनंद

इन दिनों तैमूर अपने पैरेंट्स संग हिमाचल के धर्मशाला का जमकर आनंद ले रहे हैं, और वहां से उनकी तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 नवंबर 2020 को दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में सैफ ने अपने बेटे तैमूर अली खान को अपने कंधों पर उठा रखा है, और वो उन्हें लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि, दूसरी फोटो में पिता और बेटे के साथ करीना कपूर भी नजर आ रही हैं और ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। करीना ने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया था, 'हमेशा आगे की ओर देखना।' इन तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने क्लिक किया था, जिसके लिए करीना ने उन्हें पिक क्रेडिट भी दिया था।

ADVT.
ADVT.

इसके अलावा धर्मशाला से ही एक वीडियो सामने आया था। जिसमें तैमूर धर्मशाला की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं, इस दौरान उनके साथ उनके पिता सैफ, मां करीना व अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं, जोकि धर्मशाला की सड़कों पर घूम रहे हैं। इस दौरान सैफ ने बेटे तैमूर का हाथ पकड़ा हुआ है, और तैमूर को कुछ कहते हुए भी सुना जा सकता है। करीना कपूर व्हाइट कलर की जैकेट में और मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के जंपसूट में काफी प्यारी लग रही हैं।

फिलहाल, तैमूर पहाड़ों की वादियों में जमकर एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको क्या लगता है तैमूर बड़े होकर एक्टर ही बनेंगे या फिर कुछ और? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'