हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने अपनी शादी में सब्यसाची के मिनिमल एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने हल्की ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। आइए आपको उनका वेडिंग लुक दिखाते हैं।
दुल्हनें आजकल अपनी शादी में मिनिमल लहंगा पहन रही हैं। अपने लुक को लड़कियां ज्यादा से ज्यादा लाइट और मिनिमल रखने की कोशिश करती हैं। एक समय था, जब दुल्हनें अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहनती थीं, लेकिन बदलते वक्त से साथ दुल्हनों की चॉइस भी बदल रही है। वह अपने आउटफिट और लुक सिंपल व लाइट रखती हैं। ये इन दिनों एक नया ट्रेंड है।
हर दुल्हन का सपना होता है कि, वह अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा पहने। ऐसे में हमें एक दुल्हन मिली, जिसने अपनी शादी के लिए सब्यसाची के कलेक्शन से एक लहंगा चुना। ये एक मिनिमल एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा था, जिसे उन्होंने बेहद शानदार तरीके से कैरी किया था। आइए आपको दिखाते हैं उनका पुरा लुक।
(ये भी पढ़ें- इस खूबसूरत दुल्हन ने लहंगे पर लिखवाए अपनों के स्पेशल मैसेज, 'खिड़कीनुमा' पॉकेट ने खींचा ध्यान)
हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' श्रुति शूर ने अपनी शादी में मैरून और गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। ये खबूसूरत ट्रेडिशनल लहंगा जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के वेडिंग कलेक्शन से था। इसमें फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और गोटा पट्टी के पैटर्न्स थे। उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक रखा और अपनी शादी की पोशाक पर भारी काम करवाया, जिसमें ज़री बॉर्डर भी शामिल था।
दुल्हन ने अपने लहंगे को मैरून फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाली चोली के साथ पेयर किया था। उनकी चोली में डीप नेकलाइन और सी-ग्रीन कलर की स्लीव्स थीं, जो उनके वेडिंग लुक को और बढ़ा रही थीं। उन्होंने सिंगल दुपट्टे से अपने शाही लुक को पूरा किया था। इस दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर पिन किया था और दुपट्टे के कोनों को अपनी चूड़ियों से जोड़ दिया था। दुपट्टे में ज़री और सुनहरे धागों का काम हुआ था।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने पहना मेहंदी कलर का अनोखा लहंगा, हीरे और पोल्की ज्वेलरी में लगीं राजकुमारी)
दुल्हन श्रुति ने अपने वेडिंग लुक को हैवी चोकर नेकपीस से एक्सेसराइज़ किया था, जो कुंदन और लाल-हरी बूंदों से सजा था। इसके साथ उन्होंने झुमके, मांग टीका, सुनहरा कड़ा, और पारंपरिक चूड़ा पहना था, जिसे उन्होंने हैवी कलीरों के साथ पूरा किया था।
भव्य दुल्हन ने अपनी शादी के दिन अर्शी कौर द्वारा मिनिमल मेकअप का विकल्प चुना था। उनके मेकअप में एक गोल्डन फाउंडेशन बेस, न्यूड लिपस्टिक, ब्लैक आईज, गुलाबी गाल, हल्का चमकदार गुलाबी आईशैडो, मस्कारा और बोल्ड आइब्रोज शामिल थीं। इसके साथ ही उनके हेयर स्टाइलिस्ट फिरोज खान ने उनके मिनिमल मेकअप लुक को सॉफ्ट वेवी कर्ल्स और मिडिल पार्टेड ओपन हेयरडू के साथ बैलेंस किया था।
श्रुति के दूल्हे की बात करें, तो उन्होंने मैचिंग स्टोल के साथ सफेद शेरवानी और गुलाबी रंग की पगड़ी पहन रखी थी। साथ में यह जोड़ी परफेक्ट लग रही थी। दोनों अपने-अपने आउटफिट्स में बेहद प्यारे लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 3डी फ्लोरल कढ़ाई वाला ग्रे लहंगा, बटरफ्लाई बैग संग किया स्टाइल)
फिलहाल, आपको दुल्हन का ये मिनिमल लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।