बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने अपने भाई-भाभी और भतीजे की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड की रॉयल फैमिली पटौदी के सभी मेंबर्स सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेते हैं। चाहे वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हों या फिर अपने लुक को लेकर। एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से लेकर उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) तक सभी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से करीना की ननद व सैफ अली खान की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई-भाभी व भतीजे की एक खास फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान 'पटौदी' के तीन बच्चे हैं। सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान। सबा अली खान फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। सबा फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखते हुए भी इस इंडस्ट्री से दूर रहीं और उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया है। वहीं, सोहा अली खान ने अभिनेता कुणाल खेमू संग शादी रचाई है, उनको एक बेटी है, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है। वहीं, सैफ अली खान ने दो शादियां कीं। पहली शादी उन्होंने एक्ट्रेस अमृता सिंह से की, जिससे उन्हें दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। दूसरी शादी सैफ ने एक्ट्रेस करीना कपूर से की, जिनसे उन्हें दो बेटे तैमूर अली खान हैं, वहीं दूसरे बेटे का नाम अभी पब्लिक नहीं किया गया है।
(ये भी पढ़ें- अली गोनी की फैमिली व भांजे हुए कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने भावुक होकर कहा- 'वे योद्धा हैं')
अब आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 4 मई 2021 को सबा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने भाई सैफ अली खान, भाभी करीना कपूर और भतीजे तैमूर अली खान का एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इस फोटो में सैफ और करीना अपने बेटे से कुछ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तैमूर अपने अम्मी अब्बू से कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो तैमूर के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सबा ने फैंस से एक सवाल भी पूछा है। उन्होंने पूछा है कि, 'टिम अपने पैरेंट्स से क्या बात कर रहे हैं।'
इसके पहले, 4 मई 2021 को ही सबा ने अपने भतीजे तैमूर के पहले बर्थडे की कुछ कैंडिड फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थीं। पहली तस्वीर में तैमूर अपने टॉय टेंट के बाहर झांकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वो प्ले जोन में एन्जॉय करने के दौरान जोर से हंसते हुए देखे जा सकते हैं। सेलिब्रेशन के लिए तैमूर ने राल्फ लॉरेन ब्रैंड की व्हाइट शर्ट और जींस पहनी हुई है। इन फोटोज के साथ सबा ने कैप्शन में लिखा था, “मेरी फोटोग्राफी...अंदाजा लगाइए ये डंपलिंग कौन है?? जाहिर है आप सभी लगा लेंगे। पहले बर्थडे पर क्लिक की हुई...मुझे पहला शॉट अच्छा लगा...वो टॉय टेंट के बाहर झांक रहा था....जोर से हंसते हुए...कोडेक मोमेंट... #tuesdaypost #love #my #babies।”
(ये भी पढ़ें- सुगंधा मिश्रा का ससुराल में ऐसे हुआ स्वागत, सामने आईं रिंग ढूंढने वाली रस्म व शादी के बाद की झलकियां)
ध्यान रहे कि, करीना और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। जन्म के बाद से ही तैमूर सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। आज भी तैमूर अपने क्यूट एक्शंस की वजह से पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं और उनकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। वहीं, कपल के दूसरे बेटे की तस्वीर और नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट गीता बसरा ने अपनी पहली और दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच बताया अंतर, डाइट पर भी की बात)
फिलहाल, ये बात तो साफ़ है कि सबा अपनी फैमिली को बेहद प्यार करती हैं। तो आपको सबा द्वारा शेयर की गयी ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।