हाल ही में, पैपराजी द्वारा जेह अली खान का पीछा किए जाने पर उनकी बुआ सबा अली खान काफी ज्यादा नाराज हो गईं। उन्होंने मीडिया को खरी-खोटी सुनाई है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के दूसरे बेटे जहांगीर (जेह) अली खान (Jeh Ali Khan) अपने बड़े भाई तैमूर अली खान की तरह सेंसेशन बन गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक प्लेस तक, जेह की एक झलक पाने के लिए फैंस से लेकर पैपराजी तक, सभी बेताब रहते हैं। हाल ही में, जेह अली खान को अपनी मां करीना के साथ स्पॉट किया गया। हालांकि, पैपराजी के द्वारा जेह का हर जगह पीछा किया जाना उनकी बुआ सबा अली खान (Saba Ali Khan) को बिल्कुल पसंद नहीं आया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
दरअसल, 20 अक्टूबर 2021 को एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपने बेटे रयान लदक का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे बैश में करीना अपने बेटे जेह के साथ अमृता के घर पहुंचीं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। जेह अपनी नैनी (बच्चों को संभालने वाली आया) की गोद में थे और येलो व ब्लू एटायर में वो काफी क्यूट लग रहे थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पैपराजी, जेह की एक झलक पाने के लिए नैनी को आवाज लगा रहे हैं। इसके बाद नैनी पीछे भी मुड़ती हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने अपने नए घर की दिखाईं झलकियां, बालकनी से पिंक काउच तक सब कुछ है सुंदर)
जेह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि, फैंस को जेह का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, उनकी बुआ सबा अली खान इस चीज को लेकर काफी नाराज हो गईं। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, 20 अक्टूबर 2021 की रात को सबा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में पैपराजी को खरी-खोटी सुनाते हुए लिखा, “क्या यही मीडिया चाहता है? एक बच्चे को प्रताड़ित करना?! पीछा? वह वीडियो देखें। बस करिए! वह एक बच्चा है।”
सबा अली खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर जेह के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। फोटो में जेह अपनी बुआ की गोद में प्यारे लग रहे हैं। ये फोटो उनकी भांजी इनाया के बर्थडे बैश की है। इसके साथ सबा ने कैप्शन में लिखा है, “जेह मेरे जान। अपने मंचकिन को मिस कर रही हूं। मीडिया ने उसे एक पार्टी अटेंड करते हुए कैप्चर किया। मुझे ये मोमेंट याद आ गया। लव यू माय डंपलिंग। आप हमेशा सुरक्षित रहें। हालांकि लगता है कि, वह कान की बाली से प्यार करता है..वह बाहर निकालना चाहता है!! छोटी सी शरारती मुट्ठी देखें।”
(ये भी पढ़ें- सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)
सबा अली खान के बारे में बात करें तो, वो शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान की बेटी हैं व सैफ अली खान की छोटी बहन हैं। 45 साल की सबा ने अभी तक शादी नहीं की है। वो पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं। साथ ही वो भोपाल की रियासत द्वारा स्थापित औकाफ-ए-शाही (रॉयल ट्रस्ट) की मुतवल्ली (मुख्य ट्रस्टी) भी हैं।
(ये भी पढ़ें- जब करीना कपूर ने कहा कि वो किसी शादीशुदा पुरुष के साथ अफेयर नहीं करेंगी, फिर क्यों की सैफ से शादी)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सबा अली खान अपने भतीजों के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। तो इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।