हाल ही में, रूमर्ड कपल विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक बार फिर डिनर डेट के बाद एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आए। दोनों को एक साथ एक कार में देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के रूमर्ड कपल विजय वर्मा (Vijay Varma) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) अपने रिलेशनशिप फ्रंट पर लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। कथित लवबर्ड्स को 24 अप्रैल 2023 को डेट नाइट के लिए एक साथ स्पॉट गया। हालांकि, पैपराज़ी द्वारा कैप्चर किए जाने पर दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जहां विजय ड्राइविंग सीट पर थे। वहीं, तमन्ना उनके बगल में बैठी थीं।
तमन्ना और विजय का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। वीडियो में तमन्ना टू-टोन ग्रे ट्राउजर और व्हाइट वेस्ट में दिख रही हैं, वहीं विजय ब्लैक कलर की टी-शर्ट के ऊपर ग्रे चेक शर्ट पहने हुए थे। उन्होंने फोटोग्राफर्स के सामने हाथ भी हिलाया। जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने दावा किया कि दोनों एक 'अनसूटेबल कपल' हैं, लेकिन कई लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "वाह...काफी अचानक।" एक अन्य ने लिखा, "वे एक अच्छे और सच्चे जोड़े की तरह लग रहे हैं।" एक और ने लिखा, "वे एक साथ प्यारे लग रहे हैं।" यहां देखें नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं।
तमन्ना और विजय को नए साल की पार्टी में रोमांटिक मूड में एक साथ देखे जाने के बाद से कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। दरअसल, फरवरी 2023 में तमन्ना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विजय को उनकी वेब सीरीज 'दहाड़' के लिए बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे अपनी स्टोरी पर रीशेयर करते हुए विजय ने एक्ट्रेस का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा था, 'थैंक्स टमाटर।'
वहीं, 14 फरवरी 2023 को वैलेंटाइन डे के मौके पर विजय वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाल दिल वाले इमोजी के साथ एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में दो जोड़ी पैर एक-दूसरे के सामने थे। दिलचस्प बात यह थी कि उनकी तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा और 'रेडिट' पर नेटिजंस ने तुरंत इशारा किया कि पैरों की दूसरी जोड़ी तमन्ना की थी। नेटिजंस ने इसका सबूत भी पेश किया था। देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विजय वर्तमान में अपनी 8-पार्ट वाली वेब सीरीज 'दहाड़' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा के साथ गुलशन देवैया और सोहम शाह हैं। यह रीमा कागती व रूचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित है और 12 मई 2023 को 'अमेज़ॅन प्राइम' पर रिलीज़ होगी। उनके पास जापानी उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर बेस्ड सुजॉय घोष की फिल्म भी है, जिसमें उनके साथ करीना कपूर हैं।
तमन्ना ने रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म 'जेलर' की है। फिल्म नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित है। इसमें जैकी श्रॉफ, सुनील, डॉ. शिवा राजकुमार, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन भी हैं। तमन्ना के पास कई अन्य फिल्में भी हैं।
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।