हाल ही में, एक्टर शहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर ने अपनी बेटी अनाया की एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी लाडली इयररिंग्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
टीवी एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) और उनकी पत्नी रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) एक प्राइवेट लाइफ जीते हैं। भले ही ये कपल छोटे पर्दे का जाना-पहचाना नाम है, लेकिन ये अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये कुछ भी अपलोड करते हैं, वो वायरल हो जाता है। हाल ही में, रुचिका कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है।
पहले ये जान लीजिए कि, शहीर शेख ने रुचिका कपूर के साथ 19 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। 10 सितंबर 2021 को इस कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम इन्होंने अनाया शेख रखा है। ये परिवार एक खुशहाल जिंदगी बिता रहा है।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने शेयर की बेटे जैन संग वेकेशन की तस्वीरें, वादियों में मस्ती करते आए नजर)
अब बात करते हैं रुचिका कपूर की लेटेस्ट फोटो की। दरअसल, 21 जून 2022 को रुचिका कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बेटी अनाया की एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं और उनके हाथों में एक टॉय नजर आ रहा है। हालांकि, हमारा ध्यान उनके इयररिंग्स ने खींचा। तस्वीर में उनका चेहरा नजर तो नहीं आ रहा है, लेकिन वो इस अवतार में काफी क्यूट लग रही हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए रुचिका ने लिखा, ''सिर्फ दो लड़कियां अपने सिपर्स के साथ, एक आकाश के नीचे। ऐसे कई दिनों बाद एक दिन साथ बिताना... मैं और मेरी छोटी बू और कुछ नहीं मांग सकती।''
इससे पहले, शहीर शेख ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने नए घर की एक झलक दिखाई थी। इस फोटो में उनके साथ उनकी बेटी अनाया भी दिखी थीं। जहां शहीर ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए थे, वहीं उनकी बेटी व्हाइट ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं। दोनों कंस्ट्रक्शन साइट पर खड़े थे।
(ये भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी 12' फेम अनेरी वजानी ने हर्ष राजपूत संग रिश्ते पर कहा- 'मैं किसी को डेट कर रही हूं')
फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, रुचिका और शहीर अपनी बेटी अनाया से बेहद प्यार करते हैं। वैसे, आपको रुचिका द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।