टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने बर्थडे पर पति अभिनव शुक्ला से मिले गिफ्ट को दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं।
टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 14’ की विनर रह चुकी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों अपने पति व एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। 26 अगस्त 2021 को रुबीना ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, इस खास मौके पर वो अपने पति अभिनव के साथ केरल में वेकेशन मनाने गई थीं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि, उनके पति अभिनव ने उन्हें क्या बर्थडे गिफ्ट दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें ‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ जैसे सीरियल्स के लिए जाना जाता है। जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ‘अर्ध’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने साल 2018 में अभिनव शुक्ला संग शादी की थी। ये कपल ‘बिग बॉस 14’ में भी एक साथ नजर आया था।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे तैमूर और जेह की ट्रोलिंग को बताया 'भयानक', कहा- 'ये समझ से बाहर है')
अब आपको एक्ट्रेस को मिले उस स्पेशल गिफ्ट को दिखाते हैं। दरअसल, ‘टीवी क्वीन’ रुबीना दिलैक ने 9 सितंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को ‘शिरोधारा’ का उपचार लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रुबीना लेटी हुई हैं और उनके माथे पर कुछ तरल चीज को डाला जा रहा है। इसमें वो ‘शिरोधारा’ उपचार के लाभों के बारे में भी बता रही हैं।
एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा जन्मदिन, कुछ इस तरह था। अभिनव ने ये सुनिश्चित किया कि, यह दिव्य रूप से सुंदर हो। शांत वातावरण, स्वच्छ आहार और आयुर्वेदिक उपचार से मेरी शरीर और आत्मा निश्चित रूप से तरोताजा हो गई है।’ उनके कैप्शन से लगता है कि, यही वो उपचार है, जिसे अभिनव ने बर्थडे के रूप में रुबीना को दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि, ‘शिरोधारा’ एक आयुर्वेदिक उपचार है, जो मन-मस्तिष्क को रिलैक्स करने का काम करता है।
(ये भी पढ़ें- 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के शहीद वाले सीन पर कैप्टन विक्रम बत्रा की फैमिली का ऐसा था रिएक्शन)
26 अगस्त 2021 को पत्नी रुबीना को बर्थडे विश करते हुए अभिनव ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस को रुबीना के गिफ्ट को दिखाने के लिए इंतजार करने को कहा था। उन्होंने एक्ट्रेस की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘आपके जन्मदिन पर हमेशा खुला आसमान, स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन, रूबी के जन्मदिन का उपहार देखने के लिए कुछ दिन प्रतीक्षा करें।’
रुबीना दिलैक ने 27 अगस्त 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपने केरल वेकेशन की फोटोज शेयर की थीं। इन फोटोज में वो अपने पति व दोस्तों के साथ केरल के खूबसूरत वातावरण का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही हैं। यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- भांजे कृष्णा अभिषेक पर भड़कीं गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा, कहा- 'उसकी शक्ल नहीं देखना चाहती')
फिलहाल, वाकई अभिनव शुक्ला ने अपनी पत्नी को उनके जन्मदिन पर एक हीलिंग गिफ्ट दिया था। तो आपको रुबीना को मिला ये गिफ्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।