स्टार कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने एक साक्षात्कार में अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके अभिनेता पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। वे गणेश चतुर्थी पर एक कॉमन फ्रेंड के घर पर मिले थे। चार साल तक एक स्थिर रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 21 जून 2018 को शादी रचाई थी। उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के सेट पर एक साथ देखा गया। हाल ही में, कपल ने अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बहन की मेहंदी-चूड़ा रस्म की झलकियां आईं सामने, खूबसूरत दिखीं सनाह कपूर)
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला अपने वैवाहिक जीवन को अच्छे से एंजॉय कर रहे हैं, उनके सोशल मीडिया हैंडल इस बात का सबूत हैं। 27 सितंबर 2021 को रुबीना ने अपने पति अभिनव के साथ उनके 39वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए दो तस्वीरें शेयर की थीं, और बिंदास पत्नी ने बर्थडे बॉय के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा था। रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था कि, कैसे वह हर दिन अभिनव के साथ प्यार में (गिरने के बजाय) आगे बढ़ती हैं और कैसे वह उन्हें जीवन में सीखने के अपने उत्साह से प्रेरित करते हैं।
रुबीना ने लिखा था, "आपने एक सज्जन के सही अर्थ को परिभाषित किया है! जीवन में आपका सीखने का उत्साह, आपके जीने का तरीका, अपने प्रियजनों की रक्षा करना, दूसरों की मदद करना और हर बार जब मैं आपको एक नया देखती हूं, तो मैं प्यार में बार-बार बढ़ती हूं (गिरती नहीं)! आपको धन्यवाद, और आप साल में एक बार ही नहीं बल्कि हर दिन सेलिब्रेट करने लायक हैं। जन्मदिन मुबारक हो माय सनशाइन @ashukla09।"
(ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ के 32वें बर्थडे पर रूमर्ड GF दिशा पाटनी ने शेयर किया वीडियो, बताया 'सबसे सुंदर आत्मा')
वहीं, अब 'बॉलीवुड बबल' के साथ एक साक्षात्कार में बहुत प्यार करने वाले जोड़े रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से शादी के चार साल बाद उनकी फैमिली प्लानिंग के बारे में पूछा गया। इस पर अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि, उनका सफर हमेशा उनके लिए स्वाभाविक रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि, वे चीजों पर चर्चा या योजना नहीं बनाते हैं, और ऐसा ही कमिटमेंट होने, शादी करने या प्रपोजल के समय भी हुआ था। रुबीना ने कहा, "जैसा कि, हम एक-दूसरे के प्रति अत्यंत स्पष्टता और ईमानदारी के साथ अपने जीवन की यात्रा पर चलने के लिए एक साथ आए हैं, हम चीजों को होने देते हैं और हम एक-दूसरे को समय देते हैं। कुछ चीजें स्वाभाविक रूप से सामने आती हैं, आपको वास्तव में चर्चा या रेखांकित करने की आवश्यकता नहीं होती है। कमिटमेंट, प्रपोजल और शादी के मामलों में भी कहीं न कहीं यही चल रहा था।"
इस पर रुबीना के प्यार करने वाले पति अभिनव ने कहा, "हम कभी भी डेडलाइन पर नहीं रहे।" इस पर रुबीना ने सिर हिलाते हुए आगे बताया कि, पैरेंटहुड में आना विकास के अगले चरण में प्रवेश करने जैसा है। उन्होंने यह भी समझाया कि, दोनों के तैयार हो जाने के बाद वे जीवन के अगले चरण में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि, "हां, कोई समय सीमा नहीं है। मेरा मानना है कि, जब स्वाभाविक रूप से चीजें खत्म हो जाएंगी, जब हम अपने रिश्ते को विकास के अगले चरण में ले जाने का फैसला करेंगे। मुझे लगता है कि, एक बार जब हम दोनों तैयार हो जाते हैं, तो हम बिना एक-दूसरे से संवाद किए इसमें प्रवेश करेंगे, और यह हम दोनों के बीच सबसे मजबूत चीजों में से एक है। मुझे लगता है कि, हमारी अत्यधिक मूल्यवान भावनाओं को हमेशा शब्दों के बिना व्यक्त किया जाता है। मैं सिर्फ एक नजर से ही बहुत कुछ समझ सकती हूं।"
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पहनी 86,000 हजार की शिफॉन साड़ी, इयररिंग्स और चोटी में बंधे बाल ने खींचा ध्यान)
'ई-टाइम्स' के साथ एक पुराने साक्षात्कार में रुबीना दिलैक ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में अपने पति अभिनव शुक्ला को अपनी अविश्वसनीय जीत समर्पित की थी। उन्होंने उन्हें 'अपनी जीत की वजह' बताया था। दयालु पत्नी ने कहा था कि, अभिनव ने हमेशा उसे आश्वस्त किया था कि, वह इस दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकती हैं, और यही प्रेरणा और समर्थन है, जिसने उनकी जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा था कि, "यही कारण है कि, मैंने यह ट्रॉफी जीती। उनका समर्थन मेरे साथ था। मेरे पास हमेशा आत्मविश्वास है, लेकिन मुझे किसी को आश्वस्त करने की आवश्यकता है कि, मैं कुछ हासिल कर सकती हूं। मुझे लगता है कि, एक अच्छा जीवन साथी ऐसा करता है। अभिनव वह व्यक्ति हैं, मेरे जीवन में। पूरी विनम्रता के साथ, मैं यह जीत उन्हें समर्पित करूंगी।"
तो क्या रुबीना और अभिनव की फैमिली प्लानिंग के बारे में विचार अच्छे नहीं हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।