बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और मां नीतू कपूर ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए देखते हैं वो पोस्ट्स।
अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से लाखों लड़कियों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भले ही उनकी बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज नहीं होती हैं, लेकिन जब भी होती हैं, लोग उनकी एक्टिंग देखकर हैरान रह जाते हैं। चाहे ‘बर्फी’ फिल्म में दिव्यांग का किरदार निभाना हो, या ‘राजनीति’ में चालाक राजनेता बनना हो, या फिर फिल्म ‘संजू’ में अपने किरदार से लाखों लोगों की बोलती बंद करना हो, रणबीर अपने हर रोल में खुद को परफेक्ट बनाने में हमेशा कामयाब रहते हैं।
आज यानी 28 सितंबर 2021 को हैंडसम हंक रणबीर कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही अभिनेता सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन उनके लाखों-करोड़ों फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच, उनकी बहन रिद्धिमा कपूर और मां नीतू कपूर ने भी रणबीर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनके पोस्ट्स।
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर से फैन ने पूछा- 'पत्नी मीरा और बच्चों में किसे झेलना कठिन', एक्टर ने चालाकी से दिया जवाब)
पहले आपको रिद्धिमा का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने भाई को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणबीर के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, बहन रिद्धिमा कपूर, मां नीतू कपूर और भांजी समारा साहनी कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इसके साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, “मेरे रॉकस्टार भाई के लिए, यहां आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देती हूं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। #youngerbutwiser।”
इसके अलावा, रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी अपने भाई को बर्थडे विश करते हुए कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से दो तस्वीरों में जहां रणबीर अपनी मां और बहन के साथ दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं आखिरी फोटो में रिद्धिमा और रणबीर अपनी मां नीतू के साथ वीडियो कॉल पर देखे जा सकते हैं। यहां देखें फोटोज।
(ये भी पढ़ें- अनुषा दांडेकर से फैन ने करण कुंद्रा से ब्रेकअप की पूछी वजह, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब)
नीतू कपूर ने भी अपने लाडले बेटे रणबीर कपूर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बर्थडे विश किया है। नीतू कपूर ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे रणबीर, ‘होने वाली बहू’ आलिया, बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ नीतू ने कैप्शन में लिखा है, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे दिल की धड़कन। ठेर सारा प्यार और आशीर्वाद।”
26 सितंबर 2021 को रणबीर कपूर अपनी लेडीलव आलिया भट्ट के साथ जोधपुर में स्पॉट किए गए थे। इस दौरान एक्टर जहां ऑल ब्लैक लुक में चार्मिंग लग रहे थे, तो वहीं एक्ट्रेस ने ब्लू टॉप और ग्रीन-व्हाइट जैकेट के साथ डेनिम जींस और व्हाइट शूज कैरी किए थे, जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही थीं। माना जा रहा था कि, अभिनेता अपनी लेडीलव आलिया के साथ जोधपुर में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।
(ये भी पढ़ें- क्या अभय देओल को मिला नया प्यार! शिलो शिव सुलेमान संग रोमांटिक फोटोज शेयर कर की तारीफ)
फिलहाल, हम भी रणबीर कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।