स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्री-वेडिंग फंक्शन में एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचीं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।
बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी शादी के लिए एकदम तैयार हैं। इसी के साथ अब कपूर खानदान में जश्न शुरू हो गया है। इस क्यूट कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी 13 अप्रैल 2022 को शुरू हो चुकी है। इस दौरान एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने परिवार के साथ रणबीर कपूर के घर 'वास्तु' के बाहर स्पॉट की गईं। आइए आपको दिखाते हैं इनकी तस्वीरें।
जैसा कि, सब जानते हैं कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक होने वाले हैं। रणबीर के बांद्रा स्थित घर ‘वास्तु’ में आज उनकी सगाई है, जिसे अटेंड करने के लिए कपूर खानदान पहुंच गया है। इस दौरान नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, उनकी बेटी समारा साहनी और पति भरत साहनी, रणबीर के घर 'वास्तु' के बाहर नजर आए थे। सिक्योरिटी काफी सख्त है, इसलिए प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं, लेकिन फंक्शन अटेंड करने पहुंच रहे मेहमानों को पैपराजी अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रखा बेटे का निकनेम, दिखाई बेबी के रूम की झलक)
सामने आए वीडियो में रिद्धिमा सिल्वर कलर की सीक्विन वाली साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज और मैचिंग एक्सेसरीज के साथ पेयर किया था। वहीं, फ्लोरल लहंगे में नीतू बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इससे पहले करीना कपूर खान, अयान मुखर्जी, रीमा जैन, आदर जैन और अनीसा मल्होत्रा जैसे अन्य मेहमानों को भी समारोह में देखा गया था।
(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें) बता दें कि, 43 साल पहले आज ही के दिन ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सगाई हुई थी, जिसकी एक थ्रोबैक फोटो एक्ट्रेस ने 13 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। फोटो में, ऋषि कपूर, नीतू सिंह को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, "बैसाखी के दिन की यादें अच्छी हैं, क्योंकि हमने 43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को सगाई की थी।"
इससे पहले, रणबीर और आलिया की शादी की खबरों के बीच नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस कार्ड में शादी के रिसेप्शन की डिटेल थी। यहां देखिए नीतू और ऋषि रिसेप्शन का कार्ड।
(ये भी पढ़ें- सायरा बानो दिवंगत पति दिलीप कुमार को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'साहब की सख्त जरूरत है')
फिलहाल, हमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको ये फोटोज और वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।