आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फैमिली एक साथ आई नजर, आखिर क्या है माजरा?

हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) ने अपने परिवार के साथ आलिया भट्ट के परिवार के मुलाकात की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तो आइए देखें तस्वीरें।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 7, 2020 | 15:53:32 IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को एक महीने बीत चुके हैं। अब कपूर फैमिली धीरे-धीरे खुद को पिता के निधन के गम से बाहर लाने का प्रयास कर रही है। हाल ही में ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) अपने परिवार के साथ आलिया भट्ट के परिवार के मुलाकात की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में आलिया, रणबीर कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान और नीतू कपूर साथ नजर आ रहे हैं, तो आइए देखें तस्वीरें।

ADVT
ADVT

रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और उनका परिवार रणबीर कपूर और उनके परिवार के लोग साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रिद्धिमा कपूर ने तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। इन फोटोज में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रिद्धिमा कपूर समेत परिवार के अन्य सदस्य मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- ''माय कंफर्ट जोन।'' (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

इसके बाद रिद्धिमा ने दो फोटो और शेयर किए हैं, जिसमें वह आलिया और उनकी बहन शाहीन भट्ट के साथ ​बहुत खुश दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक दूसरे फोटो में वह अपनी मम्मी के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी ये तस्वीरें साझा की हैं। एक फोटो में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी साथ में दिखाई दे रही हैं। 

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

पापा को भूल नहीं पा रहीं रिद्धिमा कपूर

बता दें कि रिद्धिमा कपूर आखिरी बार अपने पिता ऋषि कपूर को जीभर कर देख भी नहीं सकीं थी। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब वह अपने ससुराल यानी दिल्ली में थीं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच स​की थी, तो उन्होंने वीडियो कॉल पर पापा को अंतिम विदाई दी थी। फिलहाल, अंतिम संस्कार के एक दिन बाद वह परिवार के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। रिद्धिमा कपूर को अपने पापा ऋषि कपूर से बेहद लगाव था, इसलिए ऋषि कपूर के इस दुनिया से जाने के बाद उन्हें भूल नहीं पा रही हैं। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर पिता के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा था कि- ''एक महान आत्मा कभी नहीं मरती। यह हमें साथ लाता है बार बार। हम आपसे प्यार करते हैं पापा।'' (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

ADVT.
ADVT.

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने ली थी आखिरी सांस

ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। इनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर छा गई थी। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर के निधन को पूरा हुआ एक महीना, लाडली बेटी रिद्धिमा ने पापा ​को याद कर लिखा भावुक मैसेज)  

फिलहाल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैमिली की मुलाकात की तस्वीरें आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो भी अवश्य दें।

ADVT.
ADVT.

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह