एक्ट्रेस नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्विमा कपूर साहनी जल्द ही बुआ बनने जा रही हैं। उन्होंने अपने भाई रणबीर कपूर और भाभी आलिया भट्ट को बधाई दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही ये कपल पैरेंट्स बनने वाला है। आलिया ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। जब से ये न्यूज सामने आई है, तब से उनके फैंस, फैमिली मेंबर्स व इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, 14 अप्रैल 2022 को रणबीर और आलिया ने अपने घर में शादी रचाई थी, जो काफी प्राइवेट तरीके से हुई थी। शादी के करीब दो महीने बाद 27 जून 2022 को आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने गर्भवती होने की घोषणा की है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ एक्ट्रेस मे कैप्शन में लिखा, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।'
(ये भी पढ़ें- Alia Bhatt Pregnant: रणबीर के बच्चे की मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, फोटो शेयर कर दी खुशखबरी)
अब आलिया की ननद रिद्धिमा साहनी कपूर ने अपने भैया-भाभी को प्रेग्नेंट होने पर बधाई दी है। रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणबीर और आलिया एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। बेहद प्यार करने वाले कपल को बधाई देते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ''मेरे बच्चों को बच्चा होने वाला है। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।'' इसके साथ ही उन्होंने आलिया और रणबीर को टैग भी किया है।
बता दें कि, ये दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। ये पहली बार होगा कि, दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। पहले ही इनके फैंस इस फिल्म के लिए एक्साटेड थे, लेकिन अब उनकी प्रेंग्नेंसी की न्यूज सुनकर उनके चाहने वाले इस फिल्म के लिए और एक्साइटेड हो गए हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
(ये भी पढ़ें- आलिया की प्रेग्नेंसी पर सासू मां नीतू कपूर ने दी प्रतिक्रिया, सोनी राजदान ने भी जाहिर की खुशी)
फिलहाल, हम भी रणबीर और आलिया को बधाई देते हैं।