स्टार कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी की घोषणा करते हुए एक ऑडियो संदेश साझा किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद अब दोनों पति-पत्नी बनने वाले हैं। वह परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी सप्ताह भर चलने वाली शादी का जश्न दिल्ली में आज यानी 29 सितंबर 2022 से शुरू हो जाएगा। जोड़े को 28 सितंबर 2022 को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, क्योंकि वह अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली रवाना हुए थे।
(ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ ने की ननद सबा की शादी की सभी तैयारियां, होने वाली दुल्हनों के काम आएंगे ये टिप्स)
अपनी शादी से पहले कपल ने अपनी वेडिंग की घोषणा करते हुए एक ऑडियो मैसेज साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। दोनों अपने ऑडियो मैसेज में कह रहे हैं, ''दो साल पहले हमने अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया और तभी महामारी ने हम सभी को परेशान किया। हमारे सभी समारोहों और जीवन पर विराम लगा दिया। देश के बाकी हिस्सों की तरह हम भी एक के बाद एक व्यक्तिगत त्रासदियों से त्रस्त थे और अब हम सभी की तरह राहत के इस दौर का आनंद ले रहे हैं। हम आखिरकार अपने परिवारों और दोस्तों के साथ जश्न मना रहे हैं और हमारे रास्ते में आने वाले सभी आशीर्वादों के लिए बहुत ही आभारी हैं।''
समारोह आज से दिल्ली में दो अलग-अलग स्थानों पर शुरू होने वाले हैं। ऋचा जिनका जन्म अमृतसर में हुआ था और दिल्ली में पली-बढ़ीं, उनका इस शहर से खास जुड़ाव रहा है। प्री-वेडिंग फंक्शन्स में ऋचा जो आउटफिट्स पहनेंगी, उसे क्रेशा बजाज और राहुल मिश्रा द्वारा बनाए गए हैं। वहीं, अली अबू जानी और संदीप खोसला व शांतनु निखिल के खूबसूरत डैपर आउटफिट्स में नजर आएंगे।
(ये भी पढ़ें- मीका सिंह ने प्राइवेट आइलैंड के साथ खरीदे 1 झील, 7 नाव और 10 घोड़े, वीडियो आया सामने)
ऋचा और अली ने अपनी मेहंदी और संगीत समारोहों के लिए एक दोस्त के घर को चुना है, जिसमें विशाल लॉन है। यह जगह ऋचा के करीब है, जहां उन्होंने अध्ययन किया था। सजावट लकड़ी, फूलों, जूट आदि सामग्रियों के साथ इको फ्रेंडली होगी, जो प्रकृति के लिए दोनों सितारों के प्यार को दर्शाती है।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने भांजी इनाया को विश किया बर्थडे, बेटे तैमूर संग पूजा करते हुए फोटो की शेयर)
फिलहाल, हमें कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो इनके द्वारा शेयर किया गया वॉयस मैसेज आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।