होने वाले दूल्हा-दुल्हन ऋचा चड्ढा और अली फजल अपने प्री-वेडिंग जश्न के लिए दिल्ली हुए रवाना

हाल ही में, स्टार कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा अपनी शादी से ठीक पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Sep 28, 2022 | 14:27:49 IST

अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) बी-टाउन के सबसे पसंदीदा सेलेब जोड़ों में से एक हैं। यह कपल इन दिनों बेहद खुश है, क्योंकि वह 30 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 के बीच शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों पिछले दो वर्षों से शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे, लेकिन महामारी ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया था। अब यह प्यारा जोड़ा आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

ADVT
ADVT

(ये भी पढ़ें- 'Bigg Boss 16': सलमान खान ने 1,000 करोड़ रुपए की फीस के पीछे की बताई सच्चाई)

जब से अली और ऋचा की शादी की घोषणा की गई है, उनके प्रशंसक इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। कुछ दिनों पहले ऋचा और अली के अनोखे शादी के निमंत्रण की एक तस्वीर वायरल हुई थी। उनके शादी के निमंत्रण को माचिस की तरह आकार दिया गया था, जिसमें किट्सची पॉप आर्ट में कपल के स्केच बने थे। दोनों को साइकिल की सवारी करते हुए देखा गया, जिसके ऊपर 'कपल मैच' लिखा हुआ है।

ADVT.
ADVT.

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से ठीक पहले, आज यानी 28 सितंबर 2022 को अली और ऋचा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों अपनी शादी का उत्सव शुरू करने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। जल्द ही होने वाली दुल्हन ऋचा पीले रंग के आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं। उनके होने वाले दूल्हे अली टी-शर्ट और पैंट के साथ एक नीले रंग का ब्लेज़र पहने हुए थे। दोनों कैमरे के लिए पोज़ देते मुस्कुराते हुए प्यारे लग रहे थे। 

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर बर्थडे बैशः मां नीतू कपूर-बहन रिद्धिमा ने दी जन्मदिन की बधाई, लिखा प्यारा नोट)

ADVT.
ADVT.

ऋचा और अली के प्रशंसक उनकी बहुप्रतीक्षित शादी के बारे में हर डिटेल्स जानने के लिए सोशल मीडिया पर जुड़े हुए हैं। इससे पहले यह बताया गया था कि जोड़े ने अपने विवाह समारोहों में 'नो फोन पॉलिसी' को नहीं मानने का फैसला किया है। 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋचा चड्ढा की वेडिंग ज्वेलरी को 175 साल पुरानी ज्वेलर फैमिली द्वारा कस्टम-मेड किया जाएगा। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि ज्वेलर्स का खजांची परिवार अपने स्टेटमेंट विरासत के लिए जाना जाता है और वे होने वाली दुल्हन ऋचा के लिए एक अनोखा कस्टम-मेड नेकलेस डिजाइन करेंगे।

अली और ऋचा की शादी की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। हालांकि, कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि यह जोड़ी 4 अक्टूबर 2022 को शादी के बंधन में बंध जाएगी।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे हुईं ट्रोल, ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने पर नेटिजन ने कहा- 'सर्कस की जोकर')

फिलहाल, हमें भी अली और ऋचा की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको इनकी लेटेस्ट झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'