हाल ही में, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ बाइक राइड पर देखा गया, जिसके बाद नेटिजंस ने अभिनेत्री को 'गोल्ड डिगर' कहना शुरू कर दिया।
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'एमटीवी इंडिया' पर वीजे के रूप में की थी। उसके बाद, उन्होंने तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से अभिनय की शुरुआत की। इसके अलावा, रिया को 'मेरे डैड की मारुति', 'चेहरे', 'जलेबी' और 'सोनाली केबल' जैसी हिंदी फिल्मों में देखा गया था। हालांकि, अभिनेत्री ने सुशांत सिंह राजपूत संग लव स्टोरी से लोगों का खूब ध्यान खींचा था, क्योंकि एक्टर के निधन के लिए रिया को दोषी ठहराया गया था।
बीते दिनों, रिया चक्रवर्ती तब सुर्खियों में आईं, जब उन्हें 'ज़ेरोधा' के संस्थापक निखिल कामथ के साथ देखा गया। कथित तौर पर दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 17 अगस्त 2024 को उन दोनों को निखिल की बाइक पर टहलते हुए देखा गया था। इसने तुरंत नेटिजंस का ध्यान खींच लिया था, जो अब निखिल की नेट वर्थ पर कमेंट कर रहे हैं।
कथित तौर पर निखिल कामथ की कुल संपत्ति 3.1 बिलियन डॉलर है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, 26024 करोड़ रुपए होती है। जैसे ही उन्हें रिया के साथ देखा गया, नेटिजंस कमेंट सेक्शन में पहुंच गए और एक्ट्रेस को एक बार फिर 'गोल्ड डिगर' के रूप में टैग किया गया।
जब रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया सबसे बड़ी 'गोल्ड डिगर', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हाल ही में, 'Reddit' पर एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने खुले तौर पर खुद को गोल्ड डिगर के रूप में स्वीकार कर लिया है!!" एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "भाई लोग या फैंस रोते रह गए और ये अब अरबपति के साथ घूम रही है। कर्म का अस्तित्व नहीं है।" देखें कमेंट्स।
फिलहाल, रिया और निखिल कामथ के रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।