हाल ही में, साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी दोस्त की शादी में साउथ इंडियन स्टाइल में साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
साउथ एक्ट्रेस व 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। साथ ही वो बॉलीवुड में अपनी शुरुआत के लिए भी तैयार हैं। इन सबके बावजूद वो अपनी बचपन की दोस्त की शादी को अटेंड करना नहीं भूलीं।
रश्मिका मंदाना ने 15 मई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से अपनी दोस्त की शादी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सभी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं, रश्मिका साउथ इंडियन स्टाइल में साड़ी पहने नजर आईं। इस दौरान वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- कान्स 2022: दीपिका-ऐश्वर्या राय से नयनतारा तक, ये भारतीय सेलेब्स रेड कार्पेट पर दिखाएंगी अपना जलवा)
सामने आईं फोटोज में देखा जा सकता है कि, रश्मिका मेहंदी कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रसिद्ध कूर्गी स्टाइल में बनारसी साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को हल्के मेकअप और बंधे बालों से पूरा किया था। इस सिंपल लुक में भी वो कमाल लग रही थीं। साथ ही उनके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल भी देखने को मिली। यहां देखें वो फोटोज।
(ये भी पढ़ें- स्मार्ट जोड़ी: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने जीता खिताब! सामने आईं जश्न की तस्वीरें)
इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ''आज मेरी दोस्त @raaginimuddaiah की शादी हो गई। (और आज मेरे पास उसके साथ एक भी तस्वीर नहीं है) सुबह 4 बजे की फ्लाइट छूटने और मेरी फ्लाइट 4-5 बार लेट होने के बाद, भगवान का शुक्र है कि, मैंने आखिरकार उसकी शादी में जगह बना ली। कितनी खूबसूरत दुल्हन है। 17 साल हो गए हैं, जब से मैं उन्हें जानती हूं और कुछ भी नहीं बदला है। जमीन से जुड़ी हुई और खुश रहती हैं।''
रश्मिका मंदाना ने आगे लिखा, 'मैं आप सभी के साथ अपने पर्सनल स्पेस से कुछ शेयर करना चाहती हूं। आपकी रश्मिका कैसी थी, ये आप में से कुछ लोग जानते हों। ऐसा लगता है कि, कुछ भी नहीं बदला है।''
(ये भी पढ़ें- निकितिन धीर ने बेटी देविका को पहली बार बाहों में लेने पर किया था कैसा फील, एक्टर ने बयां की खुशी)
फिलहाल, हमें तो रश्मिका मंदाना का हर लुक बेहद पंसद आता है। वैसे, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।