हाल ही में, साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर फैंस संग 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन किया। इस दौरान रश्मिका ने यूजर की डिमांड पर एक्टर विजय देवरकोंडा संग अपनी फेवरेट फोटो शेयर की है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसी जोड़ियां हैं, जो अपनी शानदार दोस्ती के साथ-साथ रिलेशनशिप के रूमर्स की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और नेशनल क्रश व एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) का नाम शामिल है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, रश्मिका और विजय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को हमेशा अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है। हाल ही में, रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर फैंस संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी और विजय देवरकोंडा की एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा के लिए अपनी फीलिंग भी शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
पहले आप ये जान लीजिए कि, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने रिलेशनशिप रूमर्स के बीच अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते रहते हैं। बीते दिनों, 25 मार्च 2021 को विजय और रश्मिका को मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के बाहर डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान इस जोड़ी ने पैपराजी को ख़ुशी-ख़ुशी पोज दिए थे। हालांकि, इस डिनर डेट की फोटोज ने दोनों के रिलेशनशिप की अफवाह में आग में घी डालने का किया था, लेकिन ये भी सच्चाई है कि, अभी तक दोनों की ओर से रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है।
(ये भी पढ़ें: बरुन सोबती ने खास अंदाज में मनाया बेटी सिफत का दूसरा बर्थडे, देखें सेलिब्रेशन की फोटोज)
आइए अब आपको रश्मिका और विजय की वो तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस संग ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन किया, जिसमें फैंस ने रश्मिका से कई मजेदार सवाल किए। इसी दौरान एक फैन ने एक्ट्रेस से विजय देवरकोंडा संग उनकी फेवरेट तस्वीर मांगी। रश्मिका ने भी फैन की इस डिमांड को पूरा करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें रश्मिका और विजय देवरकोंडा की बैकसाइड नजर आ रही है। इस दौरान दोनों ने अपना एक-एक हाथ उठाया हुआ है। ये तस्वीर किसी इवेंट की लग रही है, जिसमें दोनों मिलकर फैंस के साथ मस्ती कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: ज्योत्सना चंदोला ने बताया अपने बेटे का नाम, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दी जानकारी)
वहीं, दूसरे फैन ने भी रश्मिका से विजय देवरकोंडा से जुड़ा हुआ सवाल किया। यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा कि, ‘विजय देवकरकोंडा आपके लिए कितने स्पेशल हैं?’ इसका जवाब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर दिया, जिसमें एक्ट्रेस अपने आपको हग करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के ऊपर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बेस्ट फ्रेंड।’ इसके अलावा इस वीडियो पर एक्ट्रेस ने GIF भी लगाया, जिसमें एक लड़का और लड़की एक-दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: केएल राहुल संग रूमर्ड अफेयर के बाद एक्ट्रेस सोनम बाजवा को मिला सच्चा प्यार!)
इस दौरान एक फैन ने रश्मिका मंदाना को शादी के लिए भी प्रपोज किया। यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘मुझसे शादी करोगी।’ फैन के इस सवाल का जवाब रश्मिका ने काफी फनी अंदाज में दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘कम से कम प्रपोज तो ठीक से करो।’
इसी बीच एक यूजर ने रश्मिका से पूछा कि, ‘सब कह रहे हैं कि, रश्मिका नेशनल क्रश थीं, इस पर आपका क्या कहना है?’ इस सवाल का जवाब देते हुए रश्मिका मंदाना ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शर्माते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर लिखा है, ‘मुझे ये पसंद है और मैंने इसे लिया है।’
फिलहाल, रश्मिका के विजय देवरकोंडा के लिए दिए गए जवाब से साफ है कि, एक्ट्रेस, विजय संग स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। तो रश्मिका और विजय देवरकोंडा की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।