हाल ही में, साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को मुंबई एयरपोर्ट पर एक बेहद महंगे बैग के साथ स्पॉट किया गया। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
'नेशनल क्रश' के तौर पर जानी-पहचानी जाने वाली खूबसूरत साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। रश्मिका ने बहुत कम समय में अपार लोकप्रियता हासिल की है और इंडस्ट्री में खुद को सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। हाल ही में, रश्मिका मंदाना मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं, इस दौरान उनके महंगे हैंडबैग ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- 'KGF' फेम यश ने पत्नी राधिका व बच्चों संग कजिन की शादी में की शिरकत, ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखी फैमिली)
दरअसल, 26 फरवरी 2022 को रश्मिका मंदाना मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं। अपने लेटेस्ट आउटिंग के लिए रश्मिका ने ब्लैक क्रॉप टॉप पहना था, जिसे मैचिंग वाइड लेग्ड जींस और ग्रीन जैकेट के साथ पेयर किया गया था। उन्होंने अपने लुक को हाई हील्स और एक ब्रांडेड हैंडबैग से पूरा किया था। एक्ट्रेस ने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा हुआ था और अपना मेकअप मिनिमल रखा था। निश्चित रूप से रश्मिका का एयरपोर्ट लुक सभी का दिल लुभा रहा है, लेकिन उनके हैंडबैग की कीमत ने हमें चौंका दिया है। इससे पहले कि, हम आपको इसके बारे में और बताएं, आइए पहले रश्मिका की झलक देख लेते हैं।
रश्मिका का हैंडबैग लग्जरी ब्रांड 'गुच्ची' का है और आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 2,650 डॉलर है। इंडियन करेंसी के मुताबिक, इस हैंड बैग की कीमत 1,98,896 रुपये है।
(ये भी पढ़ें- 'नहीं बताना है यार', रणबीर कपूर संग शादी के सवाल पर आलिया भट्ट ने दिया ऐसा जवाब)
इसके पहले, 14 नवंबर 2021 को रश्मिका मंदाना को मुंबई एयरपोर्ट पर महंगे हैंडबैग के साथ देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बाइकर शॉर्ट्स के साथ एक ओवरसाइज्ड गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहनी थी। इसे उन्होंने सफेद जूते के साथ पेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपेन रखा था और सिल्वर हूप इयररिंग्स उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। अपने मेकअप को सिंपल रखते हुए रश्मिका ने आखिरकार अपने महंगे 'बालेनियागा हैंडबैग' के साथ लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। वेबसाइट के अनुसार, इस हैंडबैग की कीमत 82,189 रुपये है।
(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, बहू कृशा के स्वागत में लिखा नोट)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, रश्मिका को आखिरी बार फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में देखा गया था, जो सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में अल्लू अर्जुन थे। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। एक्ट्रेस जल्द ही एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा, रश्मिका को मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'अलविदा' में भी स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा।
फिलहाल, आपको रश्मिका मंदाना का हैंडबैग कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।