एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फेमस रैपर रफ्तार सिंह अपनी पत्नी कोमल वोहरा से शादी के 6 साल बाद तलाक लेने वाले हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
फेमस रैपर रफ्तार सिंह (Raftaar Singh) और उनकी पत्नी कोमल वोहरा (Komal Vohra) अपनी 6 साल की शादी को जल्द ही खत्म करने वाले हैं। दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं और बीते कुछ सालों से वे अलग-अलग रह रहे थे। अब रफ्तार ने पत्नी से तलाक लेने की अर्जी दायर कर दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, रफ्तार और कोमल ने साल 2016 में एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी की थी। उनकी शादी लव मैरिज थी। दोनों को पहली नजर में साल 2011 में प्यार हो गया था। हालांकि, शादी के छह साल बाद उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है।
(ये भी पढ़ें- सिंगर बी प्राक की पत्नी ने सोशल मीडिया पर बयां किया बच्चा खोने का दर्द, लिखा इमोशनल नोट)
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि, रफ्तार और कोमल अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि, दोनों ने साल 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन महामारी के कारण उनका तलाक टल गया था।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, रफ्तार और कोमल की शादी में दिक्कत कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद ही शुरू हो गई थी। सूत्र ने यह भी साझा किया है कि, रफ़्तार और कोमल अपने-अपने परिवारों के साथ सौहार्दपूर्ण बंधन साझा करते हैं। सूत्र के मुताबिक, "केवल करीबी लोग ही उनके तलाक के बारे में जानते हैं।"
सूत्र के द्वारा किए गए इस खुलासे के बाद जब ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ने कोमल वोहरा से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने बिना कमेंट किए इस खबर की पुष्टि की, जबकि रफ्तार ने इस पर कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि, कोमल वोहरा टीवी एक्टर्स कुणाल और करण वोहरा की बहन हैं।
(ये भी पढ़ें- अभिनव शुक्ला को एनिवर्सरी पर आई पत्नी रुबीना की याद, कहा- 'लगातार दूसरी बार हम साथ नहीं थे')
भले ही उन्होंने अभी तक किसी स्टेटमेंट के जरिए अपने अलग होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टा हैंडल पर अनफॉलो कर दिया है। खैर, उनके तलाक पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।