हाल ही में, मीडिया से बातचीत में एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बी-टाउन के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच की स्पेशल बॉन्डिंग फैंस को मेजर कपल गोल्स देती है। इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। हाल ही में, मीडिया से बातचीत करते हुए रणवीर ने अपनी लविंग वाइफ दीपिका की जमकर तारीफ की है और बताया कि, दीपिका ने उन्हें काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस करना सिखाया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने और क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म मेकर संयज लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों के बीच इश्क की शुरुआत हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी (साउथ इंडियन स्टाइल) रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। ये शादी उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दीपिका ने अपनी सिंधी शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था और कोंकणी शादी में कांचीपुरम साड़ी पहनी थी। दोनों ही लुक्स में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पोस्ट वेडिंग रस्म में फ्लॉन्ट किया अपना 'सिंदूर' और 'मंगलसूत्र', सामने आईं तस्वीरें)
हाल ही में, रणवीर ने मैगजीन 'ग्राज़िया इंडिया' के साथ बातचीत में बताया कि, वो दीपिका पादुकोण ही हैं, जो उन्हें उनके पसर्नल और प्रोफेशनल लाइफ का संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं। रणवीर सिंह उनके काम के दीवाने हैं। उन्होंने ये भी बताया कि, दीपिका उनके वर्क कैलेंडर को भी चेक करती हैं।
बकौल रणवीर सिंह, "हमारे पास केवल समय है, जो हमें परिभाषित करता है। मैं अपने कार्य के प्रति जुनूनी हूं। हालांकि, मुझे सबसे लंबे समय तक अपने काम और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना नहीं आता था। जब से दीपिका मेरी लाइफ में आई हैं, उन्होंने मुझे जीना सिखाया और मुझे मेरी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ में बैलेंस करना सिखाया। इतना ही नहीं, इसके लिए वो मेरा वर्क कैलेंडर भी देखती हैं।
(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने बेटी जियाना के 'राइस सेरेमनी' की तस्वीरें कीं शेयर, दिखाया बुआ सुष्मिता सेन का तोहफा)
इससे पहले, एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में रणवीर सिंह से उनके एक फैन ने एक्ट्रेस की आगामी फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण के लुक के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में रणवीर ने अपनी लेडीलव के लुक के बारे में फैंस को बता दिया था। उन्होंने बताया था कि, यह उनके बाकी फिल्म लुक से अलग होगा। उन्होंने यहां तक कहा था कि, दीपिका सुपर फिट और ग्लैमरस लग रही हैं।
फिलहाल, हमें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बेहद पसंद है। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।