रणवीर सिंह ने 'जीजू' निक जोनस के लिए भेजा गिफ्ट, शेयर की मजेदार तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के लिए एक गिफ्ट भेजा है, जिसकी तस्वीर एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Feb 10, 2021 | 17:13:27 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जो अपनी खास दोस्ती और स्पेशल बॉन्डिंग की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम भी शामिल है। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा दो फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर और प्रियंका एक कपल के रूप में नजर आए थे, जिसमें दोनों की शानदार एक्टिंग ने फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं, फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में दोनों ने भाई-बहन बनकर धमाल मचा दिया था, जिस वजह से दोनों के बीच एक स्ट्रांग बॉन्ड देखने को मिलता है। प्रियंका और रणवीर दोनों एक-दूसरे को छेड़ने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। खासकर, रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की टांग खींचते हुए नजर आते रहते हैं। वही, अब एक्टर ने अपने जीजू निक जोनस के लिए एक गिफ्ट भेजा है, जिसकी तस्वीर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

ADVT
ADVT

इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह ने ‘न्यूटेला’ के साथ एक पेड पार्टनरशिप की थी, जिसका एक वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में रणवीर सिंह ने न्यूटेला का चॉकलेट जार हाथ में लिया हुआ है, जिस पर उनकी फोटो लगी हुई है। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि उनकी तरह 25 विनर को भी इसी तरह के चॉकलेट जार दिए जाएंगे। रणवीर सिंह की इस वीडियो पर निक जोनस ने मजेदार कमेंट किए थे। अपने पहले कमेंट ने निक जोनस ने लिखा था, ‘पुरस्कार क्या हैं?’ वहीं, अपने दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा था, ‘मैं प्रवेश करने वाला हूं मुझे उम्मीद है कि मैं रणवीर के कस्टम जार में से एक प्राप्त करूंगा।’ वहीं, अब निक जोनस के इस कमेंट पर रणवीर सिंह ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। (ये भी पढ़ें: महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर अपनी 16वीं मैरिज एनिवर्सरी पर हुए रोमांटिक, शेयर कीं किस करते हुए फोटोज)

ADVT.
ADVT.

अब आपको रणवीर सिंह के लेटेस्ट पोस्ट के बारे में बताते हैं। दरअसल, रणवीर सिंह ने 10 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार स्टोरी लगाई है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह ने अपने हाथ में एक न्यूटेला चॉकलेट का छोटा जार पकड़ रखा है। इस न्यूटेला चॉकलेट जार की खास बात ये है कि इस पर निक जोनस की तस्वीर लगी हुई है और उनका नाम भी लिखा है। इसके साथ ही इस जार पर ‘वर्ल्ड न्यूटेला डे’ भी लिखा है। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने लिखा है, ‘खास अपने जीजू @NickJonas के लिए, स्पेशल कंसाइनमेंट रास्ते में है। @NutellaIndia की तरफ से आपको प्यार।’ (ये भी पढ़ें: जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड को छुपा दिया था अलमारी में, पता चलने पर मासी ने उठाया था ये कदम)

रणवीर सिंह, निक जोनस के साथ कई बार सोशल मीडिया पर मस्ती मजाक करते हुए नजर आ चुके हैं। पिछले दिनों निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा था, ‘चलिये उसे लेते हैं।’ निक जोनस के इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए थे, लेकिन रणवीर सिंह के कमेंट ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। रणवीर सिंह ने निक जोनस के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था, ‘ओहो, जीजू! डोले-शोले!’ (ये भी पढ़ें: गौहर खान ने अपने निकाह का अनदेखा वीडियो किया शेयर, शौहर जैद दरबार का मेकअप करती दिखीं एक्ट्रेस)

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

रणवीर सिंह के इस मजेदार कमेंट पर फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। एक फैन ने लिखा था, ‘ओहो, भाई।’ तो दूसरे फैन ने लिखा था, ‘लोल, जीजू को समझ आया कुछ।’ इसके अलावा भी फैंस ने रणवीर के कमेंट पर कई मजेदार बातें लिखी थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

फिलहाल, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। तो आपको रणवीर सिंह द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

ADVT.
ADVT.

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात