एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपना 37वां जन्मदिन अमेरिका के हवाई शहर में मना रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म ‘बैंड बाजा बाराज’ से की थी और तभी से वह एक स्टार बन गए थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘पद्मावत’, ‘गोलियों की रासलीला.. रामलीला’, ‘गली बॉय’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अपनी काबिलियत और मेहनत के बलबूते वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए हैं। आज यानी 6 जुलाई 2022 को अभिनेता अपना 37वां जन्मदिन अपनी लेडीलव दीपिका पादुकोण के साथ मना रहे हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि, रणवीर और दीपिका बी-टाउन के पावर कपल हैं। दोनों ने अपनी लाजवाब केमिस्ट्री से लोगों का हमेशा ध्यान खींचा है। कपल ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी। कोंकणी परिवार से ताल्लुक रखने वाली दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने परिवार के साथ कोंकणी सम्मेलन के लिए अमेरिका पहुंची हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि, अभिनेता भी अपना जन्मदिन मनाने अपनी लेडीलव के साथ गए हुए हैं।
(ये भी पढ़ें- राधिका पंडित ने पति यश और बच्चों आयरा-यथर्व के साथ फोटो की शेयर, क्यूट दिखी फैमिली)
ये हम नहीं, बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स कह रही हैं। ‘ई-टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह अपना जन्मदिन मनाने अपनी लेडीलव के साथ अमेरिका के हवाई (Hawaii) शहर गए हुए हैं। हाल ही में, अभिनेता ने अपनी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह कूल अंदाज में सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुंदर आसमान देखा जा सकता है। वहीं, कपल के एक करीबी सोर्स ने पोर्टल को बताया है, “कान्स और अन्य शूटिंग प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद दीपिका कुछ रिश्तेदारों से मिलने के लिए अपने परिवार के साथ अमेरिका चली गईं। दीपिका पादुकोण के अमेरिका जाने का मकसद कोंकणी सम्मेलन में भाग लेने का भी था, जहां वह मुख्य अतिथि थीं। कुछ दिनों बाद रणवीर अमेरिका में उनके साथ शामिल हुए और वे एक साथ कोंकणी सम्मेलन में शामिल हुए थे।”
इसके अलावा, कहा जा रहा है कि, रणवीर और दीपिका पूरे हफ्ते हवाई शहर में ही रहेंगे और रिलैक्स करेंगे। सोर्स का कहना है, “यह कपल आज (6 जुलाई) रणवीर का जन्मदिन मनाने के लिए हवाई के लिए रवाना हुआ। दीपिका और रणवीर दोनों इस हफ्ते तक मुंबई वापस आ जाएंगे, क्योंकि उन्हें अपने-अपने काम पर वापस जाना है।”
(ये भी पढ़ें- अर्जुन बिजलानी ने की वाइफ नेहा के बारे में बात, कहा- 'स्मार्ट जोड़ी' ने उन्हें काफी खोल दिया')
फिलहाल, हमें कपल की हवाई वेकेशन से तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।