हाल ही में, अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई में एक बेहद महंगी संपत्ति खरीदी है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में, कपल ने मुंबई के रेजिडेंशियल टावर 'सागर रेशम' में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है, जो अभिनेता शाहरुख खान के घर 'मन्नत' और सलमान खान के 'गैलेक्सी' के बीच में है। ऐसे में यह तीनों सुपरस्टार अब पड़ोसी बन जाएंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की भांजी इशिता ने शादी के बाद फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग, डांस करती आईं नजर)
रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने यह अपार्टमेंट 119 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका ड्रुप्लेक्स टावर की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है। इसमें कुल 11,266 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया और 1,300 वर्ग फुट की विशेष छत है। इतना ही नहीं, इस बिल्डिंग में रणवीर सिंह को 19 कार पार्क करने की भी सुविधा मिली है। अभिनेता ने यह प्रपार्टी 'ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी' के माध्यम से घर खरीदा है। इसे खरीदने के लिए राजस्व विभाग को 7.13 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी अदा की गई है।
दीपिका और रणवीर का मुंबई के ‘ब्यूमोंडे टावर्स’ के टावर बी की 26वीं मंजिल पर एक 4बीएचके फ्लैट है। दोनों का घर 2,776 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें तीन पार्किंग स्थल हैं। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, दीपिका और रणवीर के पड़ोसी हैं।
(ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरे माता-पिता को भी इतनी परेशानी नहीं है')
रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में एक शानदार हॉलिडे होम खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रॉपर्टी को 13 सितंबर 2021 को रजिस्टर किया गया था और स्टांप ड्यूटी के तौर पर 1.32 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। प्रॉपर्टी 2.25 एकड़ में फैली हुई है और इसमें लगभग 18,000 वर्ग फुट का एक निर्मित क्षेत्र है। करोड़ों की इस प्रॉपर्टी में दो बंगले और एक नारियल व एक सुपारी का बाग है। इसकी कीमत 22 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के अनुसार, चार प्लॉट्स को एक ही में मिला दिया गया है। 5 बीएचके ग्राउंड-प्लस-फर्स्ट फ्लोर का ये बंगला सतीर्जे नामक क्षेत्र में स्थित है, जिसे अब अरबपतियों की सड़क भी कहा जाता है।
पर्सनल लाइफ की बात करें, तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के प्यार की दास्तां फिल्म ‘गोलियों की रासलीला... रामलीला’ से शुरू हुई थी और कुछ सालों की डेटिंग के बाद ये कपल 2018 में हमेशा के लिए एक-दूजे का हो गया था। आज वह ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं।
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बेटी मीशा ने बुआ की शादी में आइवरी लहंगे के साथ पहना था मांग टीका, देखें फोटो)
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेता अगली बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' और करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। फिलहाल, आपको रणवीर की लग्जीरियस लाइफस्टाइल कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।