सिंगर श्रेय सिंघल की प्री-वेडिंग पार्टी में एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने जमकर डांस किया, जिनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियोज।
साल 2021 सेलिब्रिटीज के लिए काफी ज्यादा स्पेशल साबित हो रहा है। इस साल अब तक कई सितारों ने अपने पार्टनर संग शादी के बंधन में बंधकर जिंदगी की नई शुरुआत की है। इस लिस्ट में अब पंजाबी सिंगर श्रेय सिंघल (Shrey Singhal) का नाम भी जुड़ने वाला है। श्रेय सिंघल जल्द ही शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। हाल ही में, दिल्ली में सिंगर की प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) समेत कई स्टार्स ने जमकर धमाल मचाया। वहीं, अब इन स्टार्स के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियोज।
पहले आप ये जान लीजिए कि, श्रेय सिंघल का नाम उन सिंगर्स की लिस्ट में आता है, जिन्होंने बॉलीवुड की प्लेबैक दुनिया के साथ-साथ स्वतंत्र संगीत क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने 'जहां तुम हो', 'तू जुनूनियत' और 'आंख उठी' जैसे गाने गाए हैं। उनके सिंगिंग स्टाइल के कारण अक्सर श्रेय सिंघल की तुलना पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम से की जाती है। इसी वजह से लोगों के बीच उनकी पॉपुरैलिटी में तेजी से इजाफा हुआ है।
(ये भी पढ़ें: सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग आज करेंगी शादी! तैयारियां शुरू)
आइए अब आपको सिंगर की प्री-वेडिंग पार्टी के वीडियोज दिखाते हैं। दरअसल, हाल ही में, दिल्ली में श्रेय सिंघल की प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, वाणी कपूर, सिंगर बादशाह और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी जैसे सितारों ने शिकरत की। इस दौरान रणवीर सिंह ने स्टेज पर जमकर धमाल मचाया। एक्टर इस पार्टी में ब्लैक कलर के टक्सीडो में काफी हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान एक्टर ने अपनी पॉपुलर फिल्में 'दिल धड़कने दो', 'पद्मावत' और 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ के गानों पर जमकर डांस किया। वहीं, जान्हवी कपूर ने भी इस पार्टी में फिल्म 'रूही' के 'गेंदा फूल' और 'पनघट' सहित कई गानों पर डांस किया। इस दौरान जान्हवी कपूर रेड कलर के आउटफिट में काफी सुंदर लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें: नीतू कपूर ने शेयर की बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा की प्री-रक्षा बंधन डिनर की तस्वीर)
श्रेय सिंघल ने भी 13 अगस्त 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पार्टी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, रणवीर और श्रेय स्टेज पर आमने-सामने खड़े हैं। इस दौरान दोनों फिल्म ‘पद्मावत’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘खली बली’ का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सिंगर ने लिखा, ‘खली बली हो गया है दिल।’ इसके साथ उन्होंने आग की इमोजी भी लगाई है।
(ये भी पढ़ें: करीना के दूसरे बेटे जेह की पूरी फोटो आई सामने, पापा सैफ की गोद में दिखे छोटे नवाब)
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह '83', 'जयेशभाई जोरदार', 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। रणवीर सिंह फिल्म सूर्यवंशी में कैमियो रोल कर रहे हैं। वहीं, ‘83’ में रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते दिखाई देंगे। जान्हवी कपूर आखिरी बार 'रूही' में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस फिल्म 'गुड लक जेरी' और फिल्म 'दोस्ताना 2' में काम करती दिखाई देंगी।
फिलहाल, अब फैंस को श्रेय सिंघल की वेडिंग की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको रणवीर और जान्हवी के ये वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।