बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में, पति रणवीर सिंह से सोशल मीडिया पर पूछा कि, वो घर कब आ रहे हैं? इस पर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बी-टाउन के ‘राम’ और ‘लीला’ यानी स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी लाजवाब लव केमिस्ट्री से फैंस को प्रेरणा देते हैं। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म ‘रामलीला’ के सेट से शुरू हुई थी और अब दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, रणवीर सिंह से जब उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने पूछा कि, वो घर कब आ रहे हैं? तो एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले दोनों की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली के घर पर मिले थे, जब प्रोड्यूसर ने उन्हें फिल्म ‘रामलीला’ पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। रणवीर पहली नजर में ही दीपिका पर अपना दिल हार बैठे थे, वहीं दीपिका को उनसे प्यार फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने इटली में नवंबर 2018 में शादी रचाई थी। अब दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने पहनी महज 1,300 रुपये की टी-शर्ट, रेड लिपस्टिक से लुक को बनाया आकर्षक)
अब आपको दीपिका और रणवीर की प्यारी ऑनलाइन चैटिंग के बारे में बताते हैं। दरअसल, रणवीर सिंह ने 18 सितंबर 2021 को अपने फैंस के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया। इस दौरान उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी अपने पति से सवाल करती नजर आईं।
दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह से सवाल करते हुए पूछा, “आप घर कब आ रहे हैं?” इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने कहा, “खाना गरम कर लो बेबी, मैं अभी बस पहुंच ही रहा हूं।” इसके साथ उन्होंने एक किस की इमोजी भी शेयर की। इससे पता चलता है कि, दोनों एक-दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह सकते हैं।
वहीं, जब एक फैन ने रणवीर सिंह से कहा कि, वो अपनी पत्नी के लिए एक शब्द कहें। तब एक्टर ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए उन्हें अपनी ‘क्वीन’ बताया। ये जाहिर करता है कि, रणवीर अपनी ‘रानी’ यानी दीपिका से बहुत प्यार करते हैं।
(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने अपनी 3.9 करोड़ की 'Aston Martin Rapide' कार का बदलवाया कलर, देखें न्यू लुक)
एक अन्य फैन ने रणवीर सिंह से उनका निकनेम पूछा, जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने अपना निकनेम 'रैंबो' (Rambo) बताया।
दीपिका और रणवीर की खूबसूरत बॉन्डिंग की झलक सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती है, जिस पर फैंस भी अपना खूब प्यार लुटाते हैं। 14 सितंबर 2021 को दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति रणवीर सिंह की सोते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक्टर ने अपने चेहरे को हुडी की कैप से छुपा रखा था।
फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा था, “मेरा सुबह का नजारा।” इस फोटो को दीपिका ने क्लिक किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने कैप्शन में दी थी। इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा था, “बेबी क्या यार।” तब दीपिका ने फ्लर्टी रिप्लाई करते हुए लिखा था, “बहुत हैंडसम।”
(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के वॉर्डरोब में भरे हैं लाखों के कपड़े, जानें उनके 7 महंगे आउटफिट्स के बारे में)
फिलहाल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं, जिनसे फैंस एक अच्छे रिलेशनशिप की प्रेरणा लेते हैं। तो आपको दोनों की प्यारी बातचीत कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।