इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शानदार घर का वर्चुअल टूर करवाने जा रहे हैं।
बी-टाउन के हैंडसम हंक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। एनर्जी से भरपूर एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म से की थी और तब से लेकर आज तक वह बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गली बॉय’, ‘83’ जैसी शानदार फिल्में देने के अलावा वह एक फैशन आइकॉन भी हैं। उन्होंने हमेशा अपने यूनिक स्टाइल से भी खूब लाइमलाइट बटोरी है।
खैर, ये तो रही उनकी प्रोफेशनल लाइफ। रणवीर अपनी निजी जिंदगी में भी काफी लकी रहे हैं और ये बात वह खुद कई बार कह चुके हैं। एक्टर ने बी-टाउन की दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ शादी की है। दोनों के प्यार की दास्तां फिल्म ‘गोलियों की रासलीला... रामलीला’ से शुरू हुई थी और कुछ सालों की डेटिंग के बाद ये कपल 2018 में हमेशा के लिए एक-दूजे का हो गया था। वह ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों न केवल अपनी निजी जिंदगी, बल्कि अपने प्रोफेशनल फ्रंट में भी अच्छा कर रहे हैं। दोनों एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और एक आलीशान घर में रहते हैं।
(ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने वीडियो में दिखाया दुबई वाला आलीशान घर, बोलीं- 'बेडरूम देख हो जाएंगे शॉक्ड')
दीपिका और रणवीर का घर ‘ब्यूमोंडे टावर्स’ के टॉवर बी की 26वीं मंजिल पर एक 4बीएचके फ्लैट है। दोनों का घर 2,776 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें तीन पार्किंग स्थल हैं। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, दीपिका और रणवीर के पड़ोसी हैं। यही नहीं, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी जल्द ही उनके पड़ोसी होने वाले हैं, क्योंकि उसी बिल्डिंग में उनका घर भी लगभग तैयार होने वाला है।
रणवीर और दीपिका ने अपने घर को पेस्टल कलर्स में सजाया है और उन्होंने अपने आशियाने को इस तरह डेकोरेट किया है, जो मॉडर्न रेट्रो वाइब्स देता है। कपल ने घर की दीवारों को सफेद रंग से पेंट कराया है और दरवाजे भी व्हाइट कलर में शाही लगते हैं। उनके लिविंग रूम में काफी स्पेस है, जहां कपल आराम से क्रिसमस मनाता है। उन्होंने लकड़ी और कांच के मिक्स्चर वाली खिड़कियां लगवाई हैं और ब्लू पर्दे से इसे शानदार बनाया है। इसके अलावा उन्होंने अपने घर की दीवारों को फ्लावर की सुंदर पेंटिंग्स से अट्रैक्टिव बनाया है।
रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में एक शानदार हॉलिडे होम खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रॉपर्टी को 13 सितंबर 2021 को रजिस्टर किया गया था और स्टांप ड्यूटी के तौर पर 1.32 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। प्रॉपर्टी 2.25 एकड़ में फैली हुई है और इसमें लगभग 18,000 वर्ग फुट का एक निर्मित क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि, करोड़ों की इस प्रॉपर्टी में दो बंगले और एक नारियल व एक सुपारी का बाग है। इसकी कीमत 22 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के अनुसार, चार प्लॉट्स को एक ही में मिला दिया गया है। 5 बीएचके ग्राउंड-प्लस-फर्स्ट फ्लोर का ये बंगला सतीर्जे नामक क्षेत्र में स्थित है, जिसे अब अरबपतियों की सड़क भी कहा जाता है। (ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की महंगी संपत्तियां: आलीशान घरों से लग्जरी कारों तक के मालिक हैं दोनों) फिलहाल, आपको रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के आलीशान घर की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
रणवीर-दीपिका का अलीबाग में घर