'रोडीज' फेम रणविजय सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ प्रियंका सिंह के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
MTV चैनल के पॉपुलर शो ‘रोडीज’ (Roadies) सीजन 1 के विनर रहे एक्टर रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का पिता बनने वाला है और हाल ही में उन्होंने इस बात की अनाउंसमेंट किया था। इस बीच, रणविजय सिंह की वाइफ प्रियंका वोहरा (Prianka Singha Vohra) आज यानी 7 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति रणविजय ने बर्थडे गर्ल को खास अंदाज में बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
पहले ये जान लीजिए कि, रणविजय सिंह की वाइफ प्रियंका वोहरा से संयोगवश मुलाक़ात हो गई थी। प्रियंका लन्दन की हैं और उस वक़्त वो अपने किसी रिश्तेदार से मिलने इंडिया आई थीं। दोनों भाग्य से हुई मुलाकात में ही एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे। कपल ने इसके बाद साल 2014 में केन्या में शादी कर ली थी और 16 जनवरी 2017 में एक बेटी कैनात सिंह के पेरेंट्स बने। अब ये तीन की फैमिली जल्द ही बढ़कर चार होने वाली है, क्योंकि ये कपल जल्दी ही दोबारा पेरेंट्स बनने वाला है। इस बीच आज यानी 7 मार्च को प्रियंका अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। (ये भी पढ़ें: बुआ सबा अली खान का भतीजे तैमूर पर आया प्यार, शेयर कीं कुर्ता पहने हुए क्यूट तस्वीरें)
इस खास मौके पर रणविजय सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके संग एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए एक स्पेशल नोट लिखा है। शेयर की गई फोटो में कपल एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आ रहा है।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार.. @priankasingha आपका वर्ष मंगलमय और स्वस्थ हो! यह वर्ष एक और वजह से स्पेशल है #babymama। मैं जल्द ही आपको देखने के लिए उत्सुक हूं और हर एक सेकेंड का जश्न मना रहा हूं। हम साथ हैं .. हम आपको बहुत ज्यादा याद करते हैं। #satnamwaheguruੴ।'' इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस प्रियंका वोहरा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
04 मार्च 2021 को रणविजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस को सरप्राइज करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में हम एक्टर और उनकी बेटी कैनात को प्रियंका के बेबी बंप को होल्ड किए हुए देख सकते हैं। ये तीनों कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। चूंकि इस समय रणविजय भारत में हैं और प्रियंका विदेश में, तो उन्होंने अपनी वाइफ की प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट ‘मिस यू’ नोट’ से करते हुए कैप्शन में लिखा था, “आप तीनों को काफी ज्यादा मिस कर रहा हूं....#stanamwaheguru @priankasingha @singhakainaat।” (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला रेस्टोरेंट, पति निक जोनस संग पूजा करते हुए शेयर कीं फोटोज)
प्रियंका ने भी अपनी बेटी और हसबैंड के साथ इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी, जहां हम कुछ फ्रेम्स में उनका बेबी बंप स्पॉट कर सकते हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, “डैडी... हम तीनों आपको मिस कर रहे हैं @rannvijaysingha... आपको जल्दी देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं! सतनाम वाहेगुरु।” (ये भी पढ़ें: शादी के 10 साल बाद पिता बनेंगे एक्टर साहिल आनंद, शेयर की पत्नी राजनीत की प्रेग्नेंसी न्यूज)
15 अप्रैल 2020 को रणविजय और प्रियंका ने अपनी शादी के 6 साल पूरे कर लिए थे। इस दिन स्टार वाइफ प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी की अनदेखी तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी के प्यार रणविजय के लिए स्वीट नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, “हर तूफ़ान से पहले की मेरी शांति को एनिवर्सरी की शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत बहुत प्यार करती हूं मेरी जान।”
रणविजय ने भी अपनी वाइफ को एनिवर्सरी विश करने के लिए कई सारी फोटोज शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, “हैप्पी एनिवर्सरी माय लव @priankasingha। बहुत सारा प्यार और मैं खुद को आपसे शादी करके धन्य समझता हूं। आप मेरी रानी हो। पहली तस्वीर- मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इस साल को भी डांस करते हुए निकाल दें। दूसरी तस्वीर- लाइफ को आपके साथ एक्सपीरियंस करना काफी अलग एक्सपीरियंस है और मुझे सभी एडवेंचर्स आपके साथ करने का इंतजार है। तीसरी तस्वीर- आपको मेरे साथ घर पर ज्यादा टाइम चाहिए था, मैं आपका पॉइंट समझ गया, चलो अब आपका मैजिक दूसरी चीजों के लिए इस्तेमाल करते हैं। थैंक यू।”
फ़िलहाल, रणविजय जहां इंडिया में है तो वहीं प्रियंका विदेश में हैं। हम भी प्रियंका को उनके बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।