एक्टर रणविजय सिंह ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ प्रियंका सिंह के लिए बेबी शॉवर का सरप्राइज दिया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी तस्वीरें।
'एमटीवी' चैनल के पॉपुलर शो ‘रोडीज’ (Roadies) सीजन 1 के विनर रहे एक्टर रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) इन दिनों अपनी लाइफ के स्पेशल मोमेंट को एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी वाइफ प्रियंका सिंह वोहरा (Prianka Singha Vohra) के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया, इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।
पहले एक्टर रणविजय सिंह की निजी जिंदगी पर एक नजर डाल लेते हैं। रणविजय सिंह की अपनी वाइफ प्रियंका वोहरा से मुलाक़ात संयोगवश हुई थी। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, प्रियंका लन्दन की हैं और उस वक़्त वो अपने किसी रिश्तेदार से मिलने इंडिया आई थीं। भाग्यवश दोनों की मुलाकात हुई और पहली ही मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। कपल ने इसके बाद साल 2014 में केन्या में शादी कर ली थी और 16 जनवरी 2017 में एक बेटी कैनात सिंह के पेरेंट्स बने। वहीं, अब ये कपल जल्द ही दोबारा पेरेंट्स बनने वाला है।
(ये भी पढ़ें: यामी गौतम की चूड़ा सेरेमनी का अनदेखा वीडियो आया सामने, रस्म पूरा करती दिखीं एक्ट्रेस की बहन सुरीली)
04 मार्च 2021 को रणविजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के बीच गुड न्यूज शेयर की थी। इस तस्वीर में हम एक्टर और उनकी बेटी कैनात को प्रियंका के बेबी बंप को होल्ड किए हुए देख सकते हैं। चूंकि इस समय रणविजय भारत में हैं और प्रियंका विदेश में, तो उन्होंने अपनी वाइफ की प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट ‘मिस यू’ नोट’ से करते हुए कैप्शन में लिखा था, “आप तीनों को काफी ज्यादा मिस कर रहा हूं....#stanamwaheguru @priankasingha @singhakainaat।”
(ये भी पढ़ें: क्या राज कुंद्रा के खुलासे के बाद दुखी हैं शिल्पा शेट्टी? शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट)
अब आइए आपको दिखाते हैं बेबी शॉवर की फोटोज। दरअसल, रणविजय सिंह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ लंदन में हैं और वहां पर उन्होंने लविंग वाइफ के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया। इसकी कुछ तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं। इसमें सिंगर कनिका कपूर भी शामिल हैं। वहीं, कुछ फोटोज में प्रियंका अपने पति रणविजय के साथ तस्वीर क्लिक करवा रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि, किस तरह से प्रियंका के दोस्तों और उनके पति ने उन्हें ग्रैंड बेबी शॉवर का सरप्राइज दिया है।
इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने दोस्तों और हसबैंड को इस सरप्राइज के लिए थैंक्यू कहा है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, ''मुझे बताया गया था "प्रियंका, 8 महीने हो गए हैं जब आप हर रोज अपने ट्रैक में होते हैं, तो लॉकडाउन आपके लिए आलसी होने का सबसे अच्छा कारण रहा है, समाज में नहीं बल्कि इसमें ही रहें, लेकिन इससे अधिक नहीं! अपने बट को ऊपर उठाएं, ड्रेसअप होकर बस इसी तारीख को सुबह बगीचे में जाओ!" .. और इसलिए मैं झुक गई .. वास्तव में बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं थी! अब तक का सबसे अच्छा सरप्राइज रण और मेरे लिए, सबसे प्यारे, सबसे स्वादिष्ट, सबसे सुंदर और इतने सरप्राइजिंग बेबी शॉवर को एक साथ रखने के लिए मेरे 'के' एंड 'एम' को धन्यवाद!''
इसके आगे उन्होंने लिखा है, ''@karinachoudhrie @melissa_kokumar आप दोनों को बहुत प्यार। करीना, हमेशा की तरह, मेरी सुपरमॉम, पूरे दिल से और 25 साल की दोस्ती के बाद, आप इस साल को बिना किसी चीज के बस जाने नहीं देंगी अपने अंदाज में! मेलिसा, आपकी गर्मजोशी, कटीली मुस्कान, बेतरतीब चीजों के बारे में हमारी खुशी देने वाली बातचीत और जीवन में हर चीज के प्रति लगाव ने मुझे इस गर्भावस्था के दौरान हंसने में मदद की है! आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और पहले से ही आप लड़कियों को याद कर रही हूं, हालांकि हम अभी तक चले नहीं हैं! आप सभी लड़कियों का इस अद्भुत सरप्राइज का हिस्सा बनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! @gaurikag और @simrin_singh @simsante क्या व्यवहार करती हैं !!! आप सभी को प्यार, सतनाम वाहेगुरु।''
(ये भी पढ़ें: नीति टेलर ने अपनी 10 मंथ एनिवर्सरी पर हसबैंड परीक्षित संग शेयर कीं फोटोज, ट्विनिंग करता दिखा कपल)
इन्हीं तस्वीरों को रणविजय सिंह ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट किया है।
फ़िलहाल, रणविजय सिंह पैरेंटहुड जर्नी को दोबारा एंजॉय करने के लिए अपनी वाइफ के पास लंदन गए हुए हैं। एक्टर की वाइफ जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देंगी। तो सामने आईं बेबी शॉवर की ये तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।