एक्टर रणविजय सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उनका परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
टीवी एक्टर और होस्ट रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) व उनकी पत्नी प्रियंका सिंह (Prianka Singha) के लिए 12 जुलाई 2021 का दिन बेहद ही खास है। इस स्पेशल दिन पर रणविजय और प्रियंका ने अपनी जिंदगी में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था, जिसके बाद से ही कपल अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। हाल ही में, रणविजय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्टर ने पहली बार अपनी खूबसूरत फैमिली की झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
पहले आप ये जान लीजिए कि, रणविजय सिंह ने साल 2014 में प्रियंका से शादी रचाई थी। शादी के तीन साल बाद कपल ने अपनी बेटी कैनात सिंह का वेलकम किया था। इसके बाद 12 जुलाई 2021 को प्रियंका ने बेटे जहानवीर सिंह को जन्म दिया था। रणविजय सिंह ने इस गुड न्यूज को बेहद ही खूबसूरत तस्वीर के जरिए फैंस के साथ शेयर किया था। इस फोटो में एक टी-शर्ट और शूज रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने 'सतनामवाहेगुरु' लिखा था।
(ये भी पढ़ें: अथिया शेट्टी की रूमर्ड BF केएल राहुल संग लंदन से पहली फोटो आई सामने, प्यार में डूबे दिखे दोनों)
आइए अब आपको दिखाते हैं एक्टर की वो तस्वीर। दरअसल, रणविजय सिंह ने 28 जुलाई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी स्वीट फैमिली एक फ्रेम में नजर आ रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, रणविजय और उनकी वाइफ प्रियंका सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं। इस दौरान एक्टर अपने लाडले बेटे को गोद में लिए हुए हैं और प्रियंका ने बेटी कैनात को पकड़ रखा है। वहीं, रणविजय और उनकी बेटी कैनात एक-दूसरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं। इस तस्वीर में भी रणविजय ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।
(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने BF रणबीर कपूर की चुराई टोपी, फोटो शेयर कर कहा- 'जब उनकी याद आती है')
इस तस्वीर के जरिए रणविजय सिंह ने अपने दोनों बच्चों और वाइफ प्रियंका के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। एक्टर ने लिखा है, ‘जिस तरह से मैं मेरे ब्रह्मांड और मेरी दुनिया को देखता हूं। #merikainaat #merajahan @kainaatsingha @jahaanvirsingha #mylove @priankasingha #satnamwaheguru।’
(ये भी पढ़ें: साउथ एक्टर सुमंथ कुमार करने जा रहे हैं दूसरी शादी, सामने आया वेडिंग कार्ड)
इससे पहले, रणविजय सिंह की लविंग वाइफ प्रियंका सिंह ने 22 जुलाई 2021 को अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने बेटे की पहली झलक दिखाई थी। इस फोटो में रणविजय सिंह अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे थे। एक्टर अपने एक हाथ से बेटी कैनात और दूसरे हाथ से बेटे को गोद में लिए हुए थे। इस तस्वीर के साथ ही प्रियंका ने अपने बेटे का नाम फैंस को बताया था। स्टार वाइफ ने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी दुनिया, मेरा ब्रह्मांड, और मेरा जीवन। परिवार में आपका स्वागत है जहानवीर सिंह।’
रणविजय और प्रियंका ने ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ को दिए एक ज्वाइंट इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ पर बात की थी। एक्टर ने बताया था कि, ‘यह एक मौका था। वह लंदन से हैं और उनके रिश्तेदार भारत में हैं, वह अपने कजिन से मिलने आई थीं। इसलिए वे मेरे दोस्त के घर एक पार्टी के लिए आईं और तब हमारी मुलाकात हुई थी।’
फिलहाल, रणविजय सिंह इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। तो आपको एक्टर की ये फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, जरूर दें।