रणधीर कपूर ने बताया- 'शादी टूटने के बाद काफी परेशान थे भाई राजीव, शराब के हो गए थे आदी'

हाल ही में, दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में भाई राजीव कपूर की असफल शादी को लेकर अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा है।

By Abhishek Singh Last Updated: Aug 28, 2021 | 10:42:36 IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लाखों दिलों की धड़कन रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) की एक्टिंग से तो हर कोई वाकिफ है। वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने भाइयों राजीव और ऋषि कपूर से प्यार करते थे। इसकी बानगी भी समय-समय पर देखने को मिलती रही है। सिर्फ रणधीर कपूर ही नहीं, बल्कि उनके सभी भाई भी एक-दूसरे को काफी चाहते थे। हाल ही में, अभिनेता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में भाई राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) के निजी जीवन के बारे में बात की है। आइए इसके बारे में डीटेल में बताते हैं।

ADVT
ADVT

पहले ये जान लीजिए कि, रणधीर कपूर, दिग्गज अभिनेता राज कपूर के सबसे बड़े बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते हैं। उन्होंने एक्ट्रेस बबीता संग शादी की है। दोनों की दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं, जो बॉलीवुड जगत की मशहूर हस्तियां हैं।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: रणधीर कपूर और बबीता की लव स्टोरी: सालों से अलग रहने के बाद भी कभी दोनों ने नहीं लिया तलाक, जानें वजह)

अब आइए आपको एक्टर के इंटरव्यू की ओर ले चलते हैं। एक्टर रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 9 फरवरी 2021 को हृदय गति रुकने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी। इस मृत्यु ने कपूर परिवार को हिलाकर रख दिया था, क्योंकि 30 अप्रैल 2020 को हुई ऋषि कपूर की मृत्यु से अभी परिवार उबर ही रहा था, तब तक कपूर फैमिली ने परिवार के एक और सदस्य को खो दिया था। हालांकि, रणधीर कपूर ने जैसे-तैसे अपने आपको संभाला। हाल ही में, रणधीर कपूर ने अपने भाई राजीव को याद करते हुए एक इंटरव्यू में उनके बारे में कुछ बातें कही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि, कैसे राजीव कपूर की असफल शादी ने उनकी नींद उड़ा दी थी।

ADVT.
ADVT.

दरअसल, 'याहू! इंडिया' को दिए इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने कहा कि, "राजीव कपूर की शादी आरती सभरवाल से हुई थी, जो मात्र 2 साल में ही टूट गई थी। इसका असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ा।" उन्होंने आगे कहा, "वह कपूर परिवार के प्रतिभाशाली सदस्य थे। उन्होंने 1996 में फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' को डायरेक्ट किया था, लेकिन दुखद बात यह रही कि, फिल्म चल नहीं पाई थी।"

(ये भी पढ़ें: राजीव कपूर की लव लाइफ: शादी के दो साल बाद ही हो गया था तलाक, इन एक्ट्रेसेस से जुड़ा था नाम)

रणधीर कपूर ने राजीव कपूर के दोबारा शादी नहीं करने पर कहा, "आप किसी पर शादी करने के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं। वह इतने काबिल थे कि, अपना निर्णय खुद ले सकते थे। उनकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स थीं, लेकिन उन्होंने फिर से शादी नहीं की। शादी टूटने की वजह से वह काफी परेशान थे। वह बहुत ज्यादा शराब पीने लगे थे। मैं डर गया था कि, अगर राजीव को कुछ भी हुआ, तो वह शराब के कारण ही होगा, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी मृत्यु ऐसे होगी।"

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: पिता राज कपूर, मां कृष्णा और बहन रितु के साथ रणधीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने)

कुछ दिन पहले 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, राजीव की मृत्यु हृदय गति रुकने की वजह से हुई थी। उन्होंने कहा था, "उन्हें नस में दिक्कत के कारण चलने में काफी परेशानी हो रही थी। नर्स सुबह 7:30 बजे राजीव को जगाने गई, लेकिन उनका शरीर शांत पड़ा था। धड़कन बैठा जा रहा था। हम लोगों ने राजीव को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए। अब मैं घर में अकेला बचा हूं।"

फिलहाल, रणधीर कपूर की बातों से लगता है कि, वह अपने भाई को अभी भी नहीं भूले हैं। वैसे, रणधीर कपूर के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात