एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के हालिया प्रमोशन के दौरान अपनी पत्नी आलिया भट्ट की गर्भावस्था पर टिप्पणी करने के लिए बेरहमी से ट्रोल हो गए। आइए इस बारे में बताते हैं।
स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है, क्योंकि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कपल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रचार में व्यस्त है। हालांकि, हालिया प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर रणबीर कपूर के कमेंट ने नेटिज़न्स को परेशान कर दिया, जिन्होंने अभिनेता को उनकी 'घटिया टिप्पणी' के लिए ट्रोल कर दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट ने 27 जून 2022 को अपनी गर्भावस्था की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट की थीं, जहां पहली तस्वीर में आलिया व रणबीर को अस्पताल में सोनोग्राफी करवाते हुए और मॉनिटर को देखकर खुशी से झूमते हुए दिखाया गया था। वहीं, दूसरी तस्वीर में एक शावक के साथ एक शेर और शेरनी को दिखाया गया था। तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा था, ''हमारा बच्चा... जल्द ही आ रहा है।''
(ये भी पढ़ें- फेमस टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने लिया संन्यास, मुंबई को छोड़ निकलीं हिमालय की ओर)
अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ यूट्यूब पर लाइव हुए। जैसा कि, तीनों ने फिल्म और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में बात की। वीडियो के एक पार्ट में रणबीर कपूर को अपनी गर्भवती पत्नी आलिया को चिढ़ाते हुए दिखाया गया। आलिया इस बारे में बात कर रही थीं कि, वे फिल्म का बड़े पैमाने पर प्रचार क्यों नहीं कर रहे हैं और कहा, ''अगर आप सवाल पूछ रहे हैं कि, हम इसे हर जगह क्यों नहीं प्रमोट कर हैं, तो बेशक, हम फिल्म का प्रचार करेंगे।''
जब आलिया बोल रही थीं, रणबीर ने उन्हें रोका और आलिया भट्ट के बेबी बंप को देखते हुए कहा, ''ठीक है, मैं कह सकता हूं कि, किसी के पास फिलोड (फैल जाना) है।'' रणबीर की ये टिप्पणी नेटिजंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने आलिया को बॉडी शेम करने के लिए अभिनेता को बेरहमी से ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''मैं हैरान नहीं हूं, यही वजह है कि, प्रेग्नेंट होने के दौरान आलिया की बॉडी इमेज को लेकर समस्या होगी।'' एक अन्य ने लिखा, ''जैसे आरके ने जो किया वह बहुत मैच्योर था। कुछ भी।'' यहां देखें अन्य यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने बताया- 'डिलीवरी के 4 महीने के भीतर कैसे हो गईं प्रेग्नेंट', यूजर को दिया करारा जवाब)
अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रचार के दौरान आलिया भट्ट ने मीडिया से बातचीत में ट्रोल्स पर अपनी गर्भावस्था के समय पर सवाल उठाने पर प्रतिक्रिया दी थी। एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ-साथ लोगों के भद्दे कमेंट्स पर भी बात की थी। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, ''यह एक सुंदर अनुभव था। इतना प्यार और सकारात्मकता थी। हमें इतनी गर्मजोशी मिली। जब आप शोर करने वाले लोगों की बात करते हैं, तो मुझे इसकी उम्मीद थी, क्योंकि हर खूबसूरत चीज का एक विरोध होता है। चांद पर भी दाग है।''
13 अगस्त 2022 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इटली में अपने बेबीमून से रणबीर कपूर की एक प्यारी रील पोस्ट की थी। वीडियो में रणबीर, 'देवा-देवा' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वह नीले रंग की शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था, ''मेरे जीवन के प्रकाश।''
(ये भी पढ़ें- राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने दिया कॉमेडियन का हेल्थ अपड़ेट, कहा- 'उनकी हालत स्थिर है') रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। तो रणबीर की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।