दीपिका पादुकोण को देखते ही प्यार कर बैठे थे रणबीर कपूर, पहले ही दिन ढूंढ निकाला था फोन नंबर

एक्टर रणबीर कपूर ने एक बार बताया था कि, उन्होंने एक दिन में ही दीपिका पादुकोण का फोन नंबर ढूंढ निकाला था और फिर उन्होंने एक्ट्रेस को फोन भी किया था। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Sep 10, 2021 | 20:16:45 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो एक समय में अपनी डेटिंग लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहते थे और अब फैंस उनके ब्रेकअप से जुड़ी चटपटी खबरें पढ़ते हुए नजर आते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ‘चॉकलेटी बॉय’ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम भी शामिल है। रणबीर और दीपिका को इंडस्ट्री का पॉपुलर कपल कहा जाता था। दोनों फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। दोनों को एक साथ हाथ पकड़े हुए कई जगहों पर स्पॉट किया गया था। लेकिन रणबीर और दीपिका का प्यार जिस गर्मजोशी के साथ परवान चढ़ा था, उसी तरह दोनों के अचानक हुए ब्रेकअप ने फैंस को हैरान कर दिया था।

ADVT
ADVT

दोनों के ब्रेकअप पर अब तक कई तरह की खबरें वायरल हो चुकी हैं, जिसे फैंस जरूर चटकारे लेकर पढ़ते होंगे। लेकिन ये बात कम ही लोगों को पता होगी कि, दीपिका, रणबीर का पहली नजर वाला प्यार थीं, तभी तो जब रणबीर ने पहली बार दीपिका को देखा था, उसी दिन उन्होंने एक्ट्रेस का नंबर निकाल लिया था और उन्हें फोन भी लगा दिया था। ये बात खुद रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट को नहीं पसंद था कपल्स का हाथ पकड़कर चलना, फैंस ने रणबीर संग उनकी फोटोज कीं शेयर)

ADVT.
ADVT.

दरअसल, रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्होंने दीपिका को पहली बार तब देखा था, जब वह मुंबई के एक फिल्म स्टूडियो में अपनी डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग कर रही थीं। उन दिनों रणबीर कपूर अपनी डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ की शूटिंग कर रहे थे। एक दिन दीपिका शूटिंग के बीच में मिले ब्रेक के दौरान अपनी वैनिटी वैन की तरफ जा रही थीं, और रणबीर भी ब्रेक लेकर बाहर की तरफ खड़े थे। इसी दौरान रणबीर ने दीपिका को देखा था, लेकिन दीपिका ने एक्टर को नोटिस नहीं किया था। इसके बाद रणबीर ने दीपिका का फोन नंबर ढूंढा और फिर उन्होंने एक्ट्रेस को उसी दिन फोन भी कर दिया था, जिसके बाद से ही दोनों टच में थे।

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने व्हाइट लहंगे में दिए फैशन गोल्स)

ADVT.
ADVT.

रणबीर और दीपिका ने एक-दूसरे को लगभग दो सालों तक डेट किया था, लेकिन दोनों के बीच कैटरीना कैफ के आने के बाद दरार आ गई थी। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘राजनीति’ की शूटिंग कर रहे थे, तब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिसके बाद ही दीपिका ने एक्टर से ब्रेकअप कर लिया था। इतना ही नहीं, दीपिका ने रणबीर पर धोखा देने का आरोप भी लगाया था।

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट के नाना-नानी की लव स्टोरी, जानें कैसे हुई थी सोनी राजदान के मम्मी-पापा की मुलाकात)

ADVT.
ADVT.

दीपिका पादुकोण ने अपने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर पर धोखा देने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने रणबीर का नाम लिए बिना कहा था कि, ‘मेरे लिए सेक्स सिर्फ फिजिकल होना नहीं है। मेरे लिए ये इमोशंस से जुड़ा हुआ है। मैंने कभी भी एक रिश्ते में रहते हुए किसी को धोखा नहीं दिया है और ना ही मैं कभी रिश्ता निभाने से पीछे हटी हूं। ऐसे रिश्ते में रहने से अच्छा है कि, सिंगल रहो और मजे करो।’ इसके आगे दीपिका ने कहा था कि, ‘मैं पागल थी, जो मैंने उसे दूसरा मौका दिया था। वो मेरे सामने गिड़गिड़ा रहा था। मैंने कभी उन लोगों की बात नहीं सुनी थी, जो मुझे अक्सर कहते थे कि, वो तुम्हें सिर्फ धोखा देगा। लेकिन फिर एक दिन मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस सबसे निकलने में मुझे वक्त लगा था, लेकिन फिर मैंने कभी पलटकर नहीं देखा।’

दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह को लंबे समय तक डेट करने के बाद 14 व 15 नवंबर 2018 को सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी की थी। दोनों फिल्मी दुनिया के पॉवर कपल हैं और अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। बीते काफी समय से रणबीर और आलिया की शादी की खबरें सुर्खियों में आती रहती हैं। हालांकि, अब तक कोई भी खबर सच साबित नहीं हुई है।

फिलहाल, आज के समय में दीपिका और रणबीर एक-दूसरे के साथ दोस्ती भरा रिश्ता साझा करते हैं और दोनों ही अपने-अपने पार्टनर के साथ अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

Anant-Radhika की मोसालू-गरबा: होने वाली दुल्हन ने खुशी से किया डांस, Nita Ambani दिखीं बेहद खूबसूरत

Orry ने Deepika Padukone के होने वाले बच्चे के साथ दिया अपना सिग्नेचर पोज, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Rakhi Sawant ने गर्भाशय के ट्यूमर की सर्जरी के बाद अब कभी कंसीव न कर पाने का किया खुलासा

Anant Ambani-Radhika की वेडिंग गेस्ट लिस्ट: Kim Kardashian के MUA से कई हॉलीवुड स्टार्स तक हैं शामिल

Isha Ambani ने तरुण तहिलियानी के लहंगे संग स्टाइल किया डांसिंग गर्ल 'जड़ाऊ' हेयरपिन, दिखीं स्टनिंग

Kritika Malik ने Vishal Pandey के कमेंट के बाद डीप नेक टॉप पहनने में असहज होने की कही बात

Vishal Pandey की बहन ने Armaan के थप्पड़ कांड पर लीगल एक्शन की कही बात, कहा- 'हमने चूड़ियां..'

Salman Khan ने Anant Ambani की हल्दी में फ्लॉन्ट की 23.45 करोड़ की 'Aquanaut Luce Rainbow' घड़ी

Anant-Radhika की मेहंदी: दुल्हन की बहन व मां ने पहने ब्राइट आउटफिट, दोस्तों ने फ्लॉन्ट की मेहंदी

Isha Ambani ने भाई Anant की हल्दी में पहना मां Nita Ambani का जड़ाऊ हार, झुमकी भी ली उधार

Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी 'असली सोने से बनी' Abu Jani-Sandeep Khosla की बंदगला शेरवानी

Radhika Merchant ही नहीं, Isha Ambani-Shloka Mehta ने भी अपनी हल्दी में पहना था 'फूल दुपट्टा'

यूट्यूबर Dhruv Rathee जल्द बनेंगे डैडी, पत्नी Juli संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो की शेयर

Isha Ambani ने भाई की हल्दी में पहना साउथ इंडियन लहंगा, गजरा और गोल्ड हेयर एक्सेसरी ने खींचा ध्यान

Anant Ambani ने अपने संगीत में पहनी नीलम और क्रिस्टल एम्बेडेड घड़ी, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Radhika Merchant ने हल्दी पार्टी में पहना पिंक लहंगा, संगीत में रिपीट की सासू मां Nita की ज्वेलरी

Nita Ambani ने Anant की 'हल्दी' में फिर से पहना डायमंड झुमका, Shloka ने रिपीट किया ब्राइडल हाथफूल

Radhika Merchant ने अपनी 'हल्दी' पर पहना असली 'फूलों का दुपट्टा', फ्लोरल ज्वेलरी संग किया स्टाइल

BB OTT 3: Vishal Pandey ने Kritika पर किए गए 'भाभी पसंद है' कमेंट पर दी सफाई, कहा- 'वह एक वाइफ..'

Rajeev Sen ने दुबई में पूर्व पत्नी Charu Asopa संग छुट्टियां बिताने पर की बात, पैच-अप से किया इनकार