हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट संग रिश्ते पर बात की और कहा कि वह खुद को अच्छा पति नहीं मानते हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने पिछले साल अपने परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी रचाई थी। तब से दोनों कपल गोल्स देने में कभी फेल नहीं होते। आलिया के प्रति रणबीर का केयरिंग और लविंग जेस्चर हमेशा फैंस का दिल जीत लेता है। हालांकि, एक्टर का मानना है कि वह एक अच्छे पति नहीं हैं।
रणबीर ने हाल ही में, 'फ्री प्रेस जर्नल' के साथ इंटरव्यू में आलिया के साथ अपनी शादी के बारे में बात की और बताया कि वह खुद को किस तरह का पति मानते हैं। उन्होंने कहा, "आप महसूस करते हैं कि आप बेहतर कर रहे हैं, लेकिन जीवन ऐसा है कि यह कभी भी पूर्ण नहीं होने वाला है। मुझे नहीं लगता कि मैं एक महान बेटा, एक महान पति या एक भाई हूं, लेकिन मेरी इच्छा है कि मैं अच्छा बनूं। आपका अच्छा बनने के बारे में सोचना ज्यादा जरूरी है। अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो समझें कि आप सही रास्ते पर हैं।''
इससे पहले, रणबीर कपूर ने अपनी कजिन सिस्टर और एक्ट्रेस करीना कपूर के टॉक शो 'व्हाट वीमेन वांट' में आलिया भट्ट के साथ लेबर रूम के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया था। एक्टर ने कहा था कि उन्होंने डिलीवरी से दो-तीन महीने पहले ही अपना काम खत्म करके छुट्टी ले ली थी और एक हफ्ते तक हॉस्पिटल में रहे थे। इस पर करीना ने कहा था कि वह उन्हें अच्छा पति कहेंगी, क्योंकि सैफ अली खान उनके साथ एक रात भी हॉस्पिटल में नहीं रह सकते। इस पर रणबीर ने कहा था, "मुझे नहीं लगता कि आलिया ऐसा कहेंगी।'' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे रणबीर और आलिया ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का वेलकम किया था। आलिया ने एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी की घोषणा करते हुए लिखा था, "और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर, हमारा बच्चा यहां है ... और वह बहुत जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भरे हुए हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता! प्यार, प्यार, प्यार- आलिया और रणबीर।"
रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें लास्ट टाइम 'तू झूठी मैं मक्कार' (2023) में श्रद्धा कपूर के साथ देखा गया था। फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी सहायक भूमिकाओं में थे। जल्द ही वह रश्मिका मंदाना के साथ 'एनिमल' में दिखाई देंगे।
आलिया भट्ट की बात करें, तो उनके पास रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। इसके अलावा, वह गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ 'हार्ट ऑफ़ स्टोन' में दिखाई देंगी, जो उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी।
फिलहाल, रणबीर के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।.