एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर अपने नए घर में पिता ऋषि कपूर के लिए एक अलग से कमरा बनवा रहे हैं। आइए आपको इस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।
स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अक्सर मुंबई के बांद्रा में बन रहे अपने नए घर का दौरा करते देखा जाता है। हाल ही में, इनके घर से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- सांमथा रुथ प्रभु ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार, डीप नेक लॉन्ग गाउन पहनने पर ट्रोल हुई थीं एक्ट्रेस)
पहले आप ये जान लीजिए कि, जब रणबीर कपूर, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे, उस दौरान आलिया भट्ट ने प्रोड्यूसर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में खुलासा किया था कि, वो रणबीर कपूर को पसंद करती हैं और वो उनसे शादी भी करना चाहती हैं। इसके बाद ही दोनों, सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे थे। रणबीर और आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। आज के समय में कपल के फैंस दोनों को ‘रालिया’ कहते हैं और दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।
कथित तौर पर, रणबीर और आलिया एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद वहां शिफ्ट हो जाएंगे। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर के नए घर में तापमान नियंत्रित स्विमिंग पूल, ओपन-एयर एम्फीथिएटर और अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी। यह भी कहा जा रहा है कि, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को समर्पित एक कमरा होगा।
(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने 'स्मार्ट जोड़ी' पर शेयर किया शादी का वीडियो, कहा- 'हर लड़की चाहती है ऐसी वेडिंग')
'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर और नीतू ने ऋषि कपूर की सभी यादों को संजो कर रखा है। रिपोर्ट से पता चलता है कि, उनकी पसंदीदा कुर्सी से लेकर उनके बुकशेल्फ़ तक, दिवंगत अभिनेता को प्रिय छोटी-छोटी चीजें, सभी को उन्हें समर्पित एक विशेष कमरे में रखा जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि, रणबीर और आलिया ने अपने नए घर को डिजाइन करने में काफी मेहनत और समय लगाया है, और वे इसे यथासंभव आरामदायक और घरेलू बनाना चाहते हैं। नीतू भी अपने इनपुट देती रही हैं।
इस बीच, आलिया और रणबीर पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। फिल्म आखिरकार इस साल सितंबर में रिलीज होने वाली है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिलहाल, हमें कपल के नए घर की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।