हाल ही में, अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने हनीमून के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं।
स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। जब से दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं, फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। खैर, यह जोड़ा जल्द ही अपने जीवन के एक नए फेज यानी पैरेंटहुड में कदम रखने जा रहा है। जूनियर कपूर के स्वागत के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि, आलिया और रणबीर अभी तक अपने हनीमून पर नहीं गए हैं। शादी के ठीक बाद 'डियर जिंदगी' की अभिनेत्री ने अपने हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए लंदन की यात्रा की और रणबीर ने लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए स्पेन की यात्रा की। अब जब वह 'शमशेरा' का प्रचार कर रहे हैं, तो अभिनेता ने ब्रेक लेने के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
(ये भी पढ़ें- दिशा पाटनी ने रूमर्ड BF टाइगर श्रॉफ संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'उनका दिमाग बच्चों की तरह है')
यह पूछे जाने पर कि, क्या उनका आलिया भट्ट के साथ को कोई डिस्टेंस हनीमून रहा है, इस पर रणबीर कपूर ने मजाक में जवाब दिया कि, उन्हें नहीं लगता कि, हमने महसूस किया है कि, दूर का हनीमून क्या है। आगे उन्होंने कहा कि, वह जल्द ही यात्रा पर जाएंगे। रणबीर ने खुलासा किया कि, वह 'शमशेरा' की रिलीज के बाद एक हफ्ते की छुट्टी की योजना बना रहे हैं। रणबीर के मुताबिक, यह केवल यह साबित करता है कि, वह बहुत भावुक अभिनेता हैं। 'वेक अप सिड' अभिनेता ने कहा कि, उन्होंने और आलिया ने अचानक शादी करने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्हें पता चला कि, उनके पास वर्क कमिटमेंट हैं, इसलिए वह उससे पीछे नहीं हटना चाहते थे।
इस बीच, रणबीर कपूर 'शमशेरा' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म के जरिए वह लगभग 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में वाणी कपूर और उनकी सिज़लिंग केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही है। इसके अलावा, रणबीर पहली बार पर्दे पर संजय के साथ भी आमने-सामने होंगे। 'शमशेरा' 22 जुलाई 2022 को पर्दे पर दस्तक देगी।
(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा ने पति धीरज धूपर का वीडियो किया शेयर, प्रेग्नेंट पत्नी की नकल करते दिखे एक्टर)
वर्क फ्रंट की बात करें, तो 'शमशेरा' के अलावा, रणबीर के पास अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। उनके पास श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म भी है, जिसके लिए वह हाल ही में स्पेन में शूटिंग कर रहे थे। इसके अलावा, उनके पास रश्मिका मंदाना के साथ संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' भी है।
(ये भी पढ़ें- सुजैन खान की बहन ने उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस पर उठाए थे सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन
वैसे, क्या आप रणबीर और आलिया के एक हफ्ते के ब्रेक को हनीमून नाम देना पसंद करेंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।