हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट के बारे में एक बयान दिया, जिससे वह एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं।
एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री से लाखों लोगों को अपना मुरीद बनाया है। हालांकि, रणबीर अक्सर अपने बयानों के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर हुआ, जब उन्होंने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने और आलिया के रिश्ते पर बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसने नेटिजंस का ध्यान खींच लिया और और उन्होंने एक बार फिर रणबीर को 'टॉक्सिक' करार दिया।
दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर ने निखिल कामथ के साथ उनके पॉडकास्ट पर अपनी और आलिया की शादीशुदा लाइफ के बारे में बात की और कुछ दिलचस्प खुलासे भी किए। एक्टर ने बताया कि आलिया ने शादी के बाद उनके लिए खुद को काफी बदलने की कोशिश की है। जैसे पहले वह तेज आवाज में बात करती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने बात करने के तरीके में बदलाव किया है। रणबीर ने यह भी कहा कि आलिया उन्हें सजह महसूस कराने के लिए कुछ स्पेशल चीजें करती हैं, लेकिन वह अब तक ऐसा नहीं कर पाए हैं।
रणबीर ने कहा, ''आलिया ऐसी शख्सियत हैं, जिनसे मैं कई साल पहले मिला था। यह शख्स खास है। एक एक्टर, एक कलाकार, इंसान, बेटी और एक बहन के तौर पर मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।'' रणबीर ने कहा कि आलिया उन्हें हंसाती हैं और उन्हें उनके घर जाना, उनके साथ छुट्टियां मनाना और उनके साथ रहना बहुत पसंद है।
हालांकि, आलिया का रणबीर के लिए खुद को बदलना और रणबीर द्वारा ऐसा न कर पाने के बयान ने नेटिजंस को नाराज कर दिया और उन्होंने रणबीर को 'टॉक्सिक नेचर' वाला कहते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ''उनकी शादी कॉरपोरेट सेट अप है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।''
एक अन्य नेटिजन ने लिखा, ''यह आदमी बहुत अजीब है! वह अपनी पत्नी से प्यार करने वाले आदमी की तरह बात नहीं करता। अपने ट्रामा के अनुरूप उसे बदलना बहुत गलत है! क्या उसे अपनी आवाज़ और प्रतिक्रियाओं को बदलने के बजाय अपने ट्रॉमा को ठीक नहीं करना चाहिए! वह हमेशा एक मर्दाना बच्चे की तरह लगते हैं।'' देखें कमेंट्स।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि आलिया और रणबीर को 2018 में अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था। रणबीर और आलिया का रोमांस तेल अवीव की हवाई यात्रा से शुरू हुआ और महामारी के दौरान उनका रोमांस और मजबूत हो गया। इसके बाद, आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली थी। उसी साल 6 नवंबर 2022 को उन्होंने अपनी बेटी राहा का वेलकम किया था।
जब नानी Soni Razdan ने नातिन Raha Kapoor की परवरिश पर की बात, अपनी पैरेंटिंग को भी किया याद, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, रणबीर के बयान को लेकर हुई ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।