हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि, उन्हें अपनी पत्नी आलिया भट्ट से पहली नजर में प्यार हो गया था। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज के हर पल का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा यह कपल अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी है। ऐसे में दोनों अपने निजी जीवन से जुड़े कई खुलासे करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में, रणबीर ने आलिया संग अपना 'लव एट फर्स्ट साइट' का किस्सा शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, आलिया और रणबीर ने बेहद सिंपल तरीके से अपने घर ‘वास्तु’ में शादी रचाई थी। दोनों 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। अब ये कपल जल्द ही माता-पिता भी बनने वाला है। हालांकि, इस दौरान दोनों काम भी कर रहे हैं और अपनी प्रेग्नेंसी फेज को जमकर एंजॉय भी कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- 'साथ निभाना साथिया' फेम रुचा हसबनीस दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट, बेटी की फोटो के साथ दी गुड न्यूज)
अब बात करते हैं रणबीर के लेटेस्ट इंटरव्यू की, जिसमें एक्टर ने अपनी लविंग वाइफ को लेकर एक खुलासा किया है। सामने आए इस वीडियो में रणबीर और आलिया साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे। वीडियो में अभिनेता ने खुलासा किया कि, उन्हें पहली नजर में आलिया से प्यार हो गया था। यह सुनकर आलिया तुरंत पूछती हैं, "सच में?" हालांकि, रणबीर ने जवाब में कहा कि, पहली नजर में प्यार करना अच्छा लगता है। इसके बाद दोनों हंसने लगे। यहां देखें उनका ये क्यूट वीडियो।
इससे पहले, रणबीर और आलिया का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बेबीमून से वापस आते दिख रहे थे। ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का था। सामने आए वीडियो में हमेशा की तरह दोनों ने कैजुअल लुक को चुना था। जहां आलिया ने सफेद शर्ट के साथ एक आरामदायक लोवर पहना था। वहीं, आरके ने हल्के नीले रंग का को-ऑर्ड्स सेट और टोपी पहनी हुई थी। दोनों ने मास्क के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने बेटे लक्ष्य को बनाया कृष्ण, नन्हें कान्हा की क्यूटनेस देख दिल हार बैठेंगे आप)
फिलहाल, रणबीर कपूर द्वारा किया गया यह खुलासा आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।