बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को हाल ही में एक बेहद महंगी टी-शर्ट में देखा गया, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। आइए आपको दिखाते हैं वो लुक।
दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और टैलेंटेड एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रणबीर ने कई बैक-टू-बैक हिट फिल्में दी हैं। आखिरी बार एक्टर को फिल्म ‘संजू’ में देखा गया था और इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।
इस बात में कोई शक नहीं है कि, रणबीर कपूर एक टैलेंटेड एक्टर हैं, लेकिन इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि, वह एक स्टाइल आइकॉन भी हैं। वह जो कुछ भी पहनते हैं, वह ट्रेंड बन जाता है। कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक, रणबीर कपूर ने हमेशा अपने चार्मिंग अंदाज से लोगों को इंप्रेस किया है। हाल ही में, एक बार फिर रणबीर कपूर ने अपने लुक से लाइमलाइट बटोरी है।
(ये भी पढ़ें- एमी जैक्सन BF एड वेस्टविक के साथ ओपेरा नाइट में हुईं रोमांटिक, कपल की तस्वीरें आईं सामने)
वर्तमान में रणबीर कपूर लव रंजन के अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के लिए श्रद्धा कपूर के साथ स्पेन में शूटिंग कर रहे हैं और वहां से एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें एक्टर अपने कैजुअल लुक में चिल करते देखे जा सकते हैं। वह ब्लैक कलर की लेदर फिनिश वाली हाफ स्लीव वाली स्वेटशर्ट में बिल्कुल डैपर लग रहे थे, जिसे उन्होंने ब्लैक सनी और बकेट हैट के साथ पेयर किया था।
रणबीर कपूर की स्वेटशर्ट फैशन ब्रांड ‘प्रादा’ की थी। इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फैशन पेज के मुताबिक, रणबीर कपूर ने बेहद महंगे कपड़े पहने थे। रणबीर कपूर ने जो ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी है, उसकी कीमत 1,76,066 रुपये है।
14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। इस कपल ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से अपना वेडिंग लुक अपनाया था। सफेद रंग की रेशम की शेरवानी में रणबीर एक राजकुमार की तरह लग रहे थे। उन्होंने अपने पूरे लुक को एक किलंगी, एक साफा और एक शॉल के साथ पेयर किया था, जिस पर जरी की कढ़ाई थी। वहीं, उनकी लेडीलव आलिया ने भी उन्हें ट्विन किया था।
(ये भी पढ़ें- जन्मदिन से पहले मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर को दिया सरप्राइज, पेरिस में बर्थडे मनाएगा कपल)
फिलहाल, आपको रणबीर कपूर का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।